वैक्सीन की दोनों डोज के बावजूद इस एक्ट्रेस को कोरोना ने जकड़ा, काजोल हुईं परेशान

मुंबई, 28 नवंबर: देश में एक तरफ कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट में जहां लोगों को थोड़ी राहत दी थी। वहीं अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। इस बीच बॉलीवुड में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।

एक्ट्रेस ने पोस्ट किया शेयर

एक्ट्रेस ने पोस्ट किया शेयर

उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जो पॉजिटिव आया है। खुद तनीषा मुखर्जी ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि हेलो एवरीवन, मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं और जरूरत के मुताबिक आइसोलेट हूं। कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुकीं तनीषा मुखर्जी फिलहाल घर पर हैं।

लगवा चुकीं कोरोना की दोनों डोज

लगवा चुकीं कोरोना की दोनों डोज

आपको बता दें कोरोना महामारी के बीच एक्ट्रेस ने फिर से फिल्मों की शूटिंग करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद वो वायरस की चपेट में आ गईं। इससे पहले 3 जुलाई को एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि वो फुली वैक्सीनेटड हो गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और साउथ के सुपर स्टार कमल हासन भी को कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

'कोड नेम अब्दुल' में आएंगी नजर

'कोड नेम अब्दुल' में आएंगी नजर

इधर, वर्कफ्रंट की बात करें तो तनीषा जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में वो रॉ एजेंट का किरदार निभाती दिखेंगी। बता दें कि तनीषा ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। तनीषा ने साल 2003 में आई फिल्म 'श्श्श्श' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+