VIDEO: 'लग रहा दीदी बटन बंद करना भूल गईं', जान्हवी का एयरपोर्ट लुक लोगों को नहीं आया पसंद, हुईं ट्रोल

नई दिल्ली: बॉलीवुड की स्टार किड जान्हवी कपूर ने कम वक्त में इंडस्ट्री में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। वो अभी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं। जान्हवी अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वो मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट की गईं। वैसे तो जान्हवी ने बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, लेकिन बहुत से लोगों को ये पसंद नहीं आई, ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। (वीडियो-नीचे)

फुल स्लीव व्हाइट शर्ट से मिला हॉट लुक

फुल स्लीव व्हाइट शर्ट से मिला हॉट लुक

जान्हवी एयरपोर्ट पर जैसे ही अपनी कार से उतरीं, उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। वो ब्लू कलर की डेनिम और फुल स्लीव व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बालों में हाफ बन बनाकर लुक कंप्लीट किया। पैपराजी ने उनके इस लुक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस लुक में जान्हवी की शर्ट के कुछ बटन खुले हुए थे, ऐसे में कुछ लोग उनको ट्रोल भी करने लगे।

ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा कि लग रह है कि दीदी बटन बंद करना भूल गईं। इसके बाद एक अन्य यूजर ने उनके करियर के लिए उन्हें ट्रोल किया। उसने लिखा कि एयरपोर्ट, जिम और पार्टी, बस यही काम है, क्योंकि इनके पास फिल्में तो हैं नहीं। डॉली नाम की एक यूजर ने लिखा कि ये एयरपोर्ट पर स्पॉट नहीं हुई, बल्कि इन्होंने खुद फोन करके पैपराजी को बुलाया है। ये सब फिक्स रहता है। हालांकि बहुत से लोगों ने उनके वीडियो पर दिल वाला इमोजी बनाया।

जब उर्फी से हुई तुलना

जब उर्फी से हुई तुलना

हाल ही में जान्हवी मुंबई में हुए एक इवेंट में नजर आईं। उस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थीं। उस लुक पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ यूजर ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी। उनकी फोटो पर एक यूजर ने लिखा था कि लग रहा है मैम को उर्फी जावेद बनना है, इस वजह से वो ऐसी ड्रेस पहन रहीं।

क्या सिंगल हैं?

क्या सिंगल हैं?

कुछ दिनों पहले जान्हवी करण के शो में गई थीं। वहां पर उन्होंने खुलासा किया कि वो सिंगल हैं। इसके बाद वो 'द बीयर बाइसेप्स' शो में पहुंचीं। वहां पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। शो में उन्होंने कहा कि मैं सिंगल रहकर खुश हूं। मैं कई बार अकेली होती हूं। पता नहीं क्यों मुझे किसी ने बाहर ले जाने के लिए नहीं पूछा। मैं केवल उन चीजों को आकर्षित करती हूं, जिन्हें ठीक करने की जरूरत होती है।

आ रहीं कई फिल्में

आ रहीं कई फिल्में

वहीं करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म गुड लक जेरी रिलीज हुई थी। अब वो मिस्टर एन्ड मिसेज माहि पर काम कर रहीं। ये फिल्म अक्टूबर में आएगी। इसके अलावा वो संजय त्रिपाठी की फिल्म बॉम्बे गर्ल में अपना जादू दिखाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+