'हमारी संस्कृति को ये क्या हो गया है'? बिकिनी लुक पर ईशा गुप्ता हुईं ट्रोल, बॉयफ्रेंड भी थे साथ

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता 'आश्रम 3' में नजर आई थीं। ये सीरीज काफी हिट रही और उसमें ईशा ने बॉबी देओल के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए। वैसे ईशा बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और वहां पर आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन अब उनकी एक पोस्ट के लिए कुछ लोग उनको ट्रोल कर करने की कोशिश कर रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

ब्लैक बिकिनी में आईं नजर

ब्लैक बिकिनी में आईं नजर

ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वो खुले बालों में बीच पर एन्जॉय करती नजर आ रहीं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक बिकिनी में अपने फिगर को प्लांट किया। हालांकि ईशा ने अपनी लोकशन नहीं बताई। उन्होंने इस वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड मैनुअल केंपस ग्वालर को टैग करते हुए लिखा कि मुझे टॉलरेट करने के लिए थैंक्यू। इस वीडियो पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स आ गए थे।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

वैसे ईशा के फैन्स को उनका हॉट लुक काफी पसंद आया, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी थे जिन्होंने उनको ट्रोल करने की कोशिश की। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा कि ये हॉट अवतार नहीं है, ये न्यूड अवतार है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिर हमारे देश की संस्कृति को क्या हो गया है। क्यों एक्ट्रेस विदेशी संस्कृति को प्रमोट कर रही हैं। शोभित नाम के एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं इनको क्या हो गया है, पहले ये ऐसी नहीं थीं।

2019 से डेट कर रहीं

2019 से डेट कर रहीं

आपको बता दें कि ईशा मैनुअल केंपस ग्वालर को काफी वक्त से डेट कर रही हैं। कई बार मीडिया में खबर आई कि उन्होंने इंगेजमेंट कर ली है, लेकिन उन्होंने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन दोनों की पहली मुलाकात 2019 में रोम में हुई थी। कुछ दिनों बाद उनकी दोस्ती रिलेशन में बदल गई। तब से वो उनके साथ ही हैं।

ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

कुछ दिनों पहले ईशा एक विदेशी रेस्टोरेंट में नजर आई थीं। उस दौरान उन्होंने ब्लू जींस के साथ एक बटन पर टिका आगे से ओपन टॉप पहना था। उन्होंने इसकी तस्वीर जब इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, तो कई लोग ने अजीबोगरीब कमेंट किए। एक शख्स ने लिखा था कि संभल के रहना कहीं बटन टूट ना जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+