Esha Gupta पर फिर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, बिना पैंट पहने शेयर की फोटो
मुंबई, 12 मार्च: बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता चाहे फिल्मों में उतना नहीं दिखाई देती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। 'जन्नत 2' एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इसमें कोई शक नहीं कि ईशा गुप्ता की कातिलाना अदाओं के आगे इंडस्ट्री की और एक्ट्रेस फीकी नजर आती हैं। ईशा वक्त-वक्त पर अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस पर बोल्डनेस का खुमार चढ़ा देतीं है। अब ऐसी ही एक हॉट फोटो उन्होंने अपने इंस्टा पर पोस्ट की है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस मदहोश नजर आ रहे हैं।

ब्रालेस और टॉपलेस के बाद अब...
ईशा गुप्ता आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से फैंस के होश उड़ा देती हैं। हाल ही में उनका व्हाइट शर्ट में ब्रालेस फोटोसूट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट से फैंस की नींदें उड़ा दी थी। अब उन्होंने बिना पैंट पहने ऐसी फोटो शेयर की है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस की हार्ट बीट हाई हो गई है।

बिना पैंट पहने फोटो की शेयर
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी तस्वीर से एक बार फिर से इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें उनका हर बार की तरह अलग ही ग्लैम अंदाज दिखाई दे रहा है। जैसा की तस्वीर में दिख रहा है, वो सोफे पर लेटी हैं और ऊपर फुल स्लीव्स टॉप पहना पहना हुआ है, जबकि नीचे पैंट नहीं है। बिना पैंट पहने ईशा ने हाई हील्स वाले लॉन्ग बूट्स कैरी किए हैं। इस लुक में वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लांट कर रही हैं।

फैंस जमकर लुटा रहे प्यार
ईशा गुप्ता की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फोटो पर अब तक 2 लाख 12 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में फैंस उनके बोल्डनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस कमेंट में फायर और हार्ट के इमोजी भर-भरकर पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता का बॉयफ्रेंड स्पैनिश है, जिनका नाम मैनुअल कैम्पोस गुआलारी है, जिनके साथ ईशा अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।

'हेरा फेरी 3' में आएंगी नजर
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म 'जन्नत 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके बाद 'रुस्तम', 'हमशक्ल्स' और 'बादशाहों' जैसी कईइ फिल्मों में काम किया है। वहीं अब ईशा 'देशी मैजिक' और फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिलहाल वो वेब सीरीज पर भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications