डार्लिंग संग बैंकॉक में जाम से जाम लड़ाती नजर आईं भाग्‍यश्री, देखें वीडियो

डार्लिंग संग बैंकॉक में जाम से जाम लड़ाती नजर आईं भाग्‍यश्री, देखें वीडियो

नई दिल्‍ली, 12 जुलाई : "मैंने प्‍यार किया" फिल्‍म से दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाली भाग्यश्री एक बार फिर चर्चा में हैं। 1989 में सूरज बड़जाज्‍या की मैंने प्‍यार किया फिल्‍म में सलमान खान के साथ रोमांटिक और बोल्‍ड सीन से पॉपुलर हुई भाग्यश्री 50 उम्र पार करने के बाद भी बेहद हॉट नजर आती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाग्यश्री बैंकॉक में अपने डॉर्लिंग संग जाम से जाम लड़ाती नजर आ रही हैं।

सालों पहले शादी कर चुकी भाग्‍यश्री अभी भी लगती हैं बेहद हॉट

सालों पहले शादी कर चुकी भाग्‍यश्री अभी भी लगती हैं बेहद हॉट

बता दें भाग्‍यश्री का एक्टिंग करियर जब पीक पर था तभी उन्‍होंने हिमालय से शादी कर ली औरअपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो गई। वहीं पिछले कुछ दिनों पहले जब 53 साल की भाग्यश्री ने अपनी लेटेस्‍ट फोटो शेयर की तो इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और खूबसूरती की जमकर तारीफ हुई।

बैंकॉक में अपने डार्लिंग संग नजर आईं भाग्‍यश्री

बैंकॉक में अपने डार्लिंग संग नजर आईं भाग्‍यश्री

लंबे अंतराल के बाद हाल ही में एक-दो फिल्‍मों में साइड एक्‍ट्रेस के तौर पर नजर आईं भाग्यश्री इन दिनों बैंकॉक में अपने डार्लिंग संग विकेशन मनाने गई हैं।

बैंकॉक में डार्लिंग संग जाम से जाम लड़ाती नजर आईं भाग्यश्री

बैंकॉक में डार्लिंग संग जाम से जाम लड़ाती नजर आईं भाग्यश्री

बैंकॉक के आलीशान होटल में भाग्‍यश्री ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं जिसका फ्रंट बटन एक्‍ट्रेस ने ओपेन रखा है। वहीं वो अपने डार्लिंग संग जाम से जाम लड़ाकर ड्रिंक करती दिखाई दीं।

भाग्‍यश्री के साथ जानिए कौन हैं ये डॉर्निंग

भाग्‍यश्री के साथ जानिए कौन हैं ये डॉर्निंग

ये वीडियो भाग्‍यश्री ने अपने फेसबुक रील पर शेयर किया है। जिसके साथ लिखा डार्लिंग संग बैंकॉक में मस्‍ती करते हुए। ये डॉर्लिंग कोई और नहीं उनके पति हिमालय हैं और दोनों खूबसूरत बैंकॉक में एन्‍जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

किचन में पति को लिप लॉक किस करते वीडियो किया था शेयर

किचन में पति को लिप लॉक किस करते वीडियो किया था शेयर

भाग्यश्री फिल्‍मी करियर में भले ही कोई खास कमाल अब नहीं कर पा रही लेकिन आए दिन वो अपनी हॉट फोटोज और वीडियो शेयर कर अपने फैंस का अटेन्‍शन पाती रहती हैं। कुछ समय पहले भाग्यश्री ने अपने किचन में पति को लिप लॉक किस करते हुए रोमांटिक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

दो बच्‍चों की मां हैं भाग्यश्री

भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया के को-स्‍टार सलमान खान और फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या की मौजूदगी में एक प्राइवेट फंग्शन में हिमालय दासानी से शादी की। दोनों का एक बेटा अभिमन्यु दसानी और एक बेटी अवंतिका दसानी है।

"मैंने प्‍यार किया फिल्‍म" से इन तीन लोगों ने शुरू किया था करियर

बता दें सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित मैंने प्यार किया 1989 में रिलीज हुई थी। लव स्‍टोरी पर आधारित इस फिल्‍म में मुख्‍य किरदार में सलमान खान और भाग्यश्री थे। राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाई गई ये फिल्‍म जो सूपर डूपर हिट हुई थी वो बतौर निर्देशक सूरज बड़जात्‍या की पहली फिल्‍म थी वहीं सलमान खान और भाग्यश्री की भी ये पहली फिल्‍म थी। सलमान और भाग्‍यश्री की इस जोड़ी ने तहलका मचा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+