'बॉलीवुड में सब लोग नहीं लेते ड्रग्स', Suniel Shetty ने जानिए यूपी सीएम योगी से और क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 'Bollywood Boycott' और ड्रग्स जैसे कई मुद्दों को लेकर बात की।

UP CM Yogi Adityanath and sunil shetty

UP CM Yogi Adityanath: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 'Bollywood Boycott' जैसे कई मुद्दों को लेकर बात की। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से कहा, '90 प्रतिशत बॉलीवुड में लोग ड्रग्स नहीं लेता है।' दरअसल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान 5 जनवरी को कई बॉलीवुड हस्तियों से मिले और उनके साथ एक बैठक की।

इस बैठक में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ, राजकुमार संतोषी, मनमोहन शेट्टी और बोनी कपूर जैसी फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा नोएडा फिल्म सिटी में शूटिंग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करना था। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से बैठक के दौरान 61 वर्षीय सुनील शेट्टी ने ड्रग्स और बॉलीवुड बायकॉट जैसे मुद्दों को उठाया। सीएम योगी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, '90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है।'

सुनील शेट्टी ने कहा, 'वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं। इसलिए जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए, ताकि बॉलीवुड की बिगड़ी छवि को सुधारा जा सके।' सुनील शेट्टी ने कहा कि 'इस टैग को हटाने की जरूरत है। टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, पर हम सभी ऐसे नहीं हैं। हमारी कहानियां और संगीत दुनिया से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है। कृपया इस संदेश को पीएम नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएं।'

वहीं, मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बोनी कपूर ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में शूट करने में सहज है, पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को क्राइम फ्री राज्य बना दिया है। इसलिए अब वहां भी शूटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। मैंने राज्य में दो फिल्मों की शूटिंग की है आगे और भी फिल्मों की शूटिंग करने का प्लान है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+