Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sidharth Shukla Profile: मिडिल क्लास में हुआ जन्म, अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में हासिल किया नया मुकाम

नई दिल्ली, 2 सितंबर: बॉलीवुड से गुरुवार सुबह एक बुरी खबर सामने आई, जहां एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। प्रारंभिक जांच में मामला हार्टअटैक का लग रहा है। एक्टर की उम्र अभी महज 40 साल ही थी, जिस वजह से उनके फैन्स को गहरा झटका लगा है। साथ ही बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। आइए जानते हैं कैसा था सिद्धार्थ की जिंदगी का सफर-

Recommended Video

    Siddharth Shukla Death: मिडिल क्लास में हुआ जन्म, Balika Vadhu से घर-घर में हुए फेमस |वनइंडिया हिंदी
    पिता थे इंजीनियर

    पिता थे इंजीनियर

    सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसम्बर 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अशोक शुक्ला पेशे से सिविल इंजीनियर थे। इसके अलावा उनके परिवार में मां और दो बड़ी बहनें भी हैं। वैसे तो उनका परिवार उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से ताल्लुक रखता है, लेकिन वो लोग मुंबई में ही रहते थे। मिडिल क्लास में जन्मे सिद्धार्थ का सपना बचपन से एक्टिंग का था, जिसे उन्होंने अपने दम पर पूरा किया।

    खुद भी की इंजीनियरिंग

    खुद भी की इंजीनियरिंग

    वहीं पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने शुरुआती शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल फोर्ट से हासिल की। इसके बाद उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में स्नातक किया। सिद्धार्थ बचपन से ही एथेलेटिक्स और स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते थे। वो अपने स्कूली दिनों में टेनिस और फुटबॉल भी खेलते थे। बड़े होने पर उन्होंने इंजीनियर बनने की बजाए एक्टिंग का रास्ता चुना। साथ ही 2008 में छोटे पर्दे के शो 'बाबुल का आँगन छूटे ना' से डेब्यू किया।

    बालिका वधू में किया काम

    बालिका वधू में किया काम

    कुछ दिनों बाद उन्हें अजनबी में लीड एक्टर का रोल मिला और यहीं से उनकी नई पहचान बनी। इस शो को लोगों ने खुब पसंद किया। जिसके बाद सिद्धार्थ ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2013 में कलर्स के शो बालिका वधू में उन्होंने काम किया। फिर उनकी जिंदगी में नया टर्निंग प्वाइंट आया और वो डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए।

    कई फिल्मों में भी किया काम

    कई फिल्मों में भी किया काम

    करियर शुरू करने के 5 साल बाद सिद्धार्थ टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम बन गए थे। जिसकी वजह से 2014 में धर्मा प्रोडक्शन ने उनके साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। जिसमें 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' सुपरहिट रही। बाद में उन्हें एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड भी मिले। 2019 में बिग बॉस के 13वें सीजन में उन्हें जाने का मौका मिला, जिस पर उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    कैसे हुआ निधन?

    कैसे हुआ निधन?

    जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम तक सिद्धार्थ पूरी तरह से सही थे। सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाइयां ली थीं। सुबह जब घर वाले उनके पास गए तो वो बेसुध पड़े मिले। आनन-फानन में उनको कूपर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जब सिद्धार्थ को अस्पताल में लाया गया तो उनकी सांस रुकी हुई थी। अभी तक की जांच में उनके निधन की वजह को हार्टअटैक माना जा रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+