Sahil Khan: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान महिला को धमकाने के आरोप में फंसे, केस दर्ज
बॉलीवुड एक्टर साहिल खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक महिला को जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट डालने के आरोप मामला दर्ज कर किया है।

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक महिल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। मुंबई पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने एक्टर के विरुद्ध कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट डालने और उसकी निजता भंग करने का मामला दर्ज किया है।
अभिनेता साहिल खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला उनकी कथित गर्लफ्रेंड की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले में आईपीसी की धारा 500, 501, 509, 504, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है। ओशिवारा पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक एक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता और उनके दोस्त दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
एक्टर का नाम विवादों में पहले से रहा है। साल 2021 में बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर मानसिक उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर मानहानि का आरोप लगाया था। एक्टर पर मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के भी आरोप लगे थे।
मनोज पाटिल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था, "साहिल खान का चार लोगों का एक समूह था, जो मुझे सोशल मीडिया पर लगातार बदनाम कर रहे थे। साहिल खान ने जानबूझकर मुझ पर स्टेरॉयड लेने और इसका व्यापार करने का आरोप लगाया था, वह मुझे परेशान कर रहा था और इसने मुझे मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।" बाद में एक्टर साहिल ने पाटिल द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने सफाई में कहा था, 'अगर मुंबई पुलिस को मेरे खिलाफ कुछ भी मिलता है तो वह कार्रवाई करेगी लेकिन अगर यह एक बड़ा रैकेट है तो आपको इसका भंडाफोड़ करना चाहिए। मुझ पर गलत आरोप लगाया गया है।"
इसके अलावा साहिल का नाम बॉलीवुड अभिनेता सना खान के बॉयफ्रेंड इस्माइल खान के साथ कथित तौर पर जिम लड़ाई में भी शामिल था। साल साहिल 2014 में ये मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications