ललित मोदी और सुष्मिता सेन के अफेयर की खबर पढ़कर शॉक हुए रणवीर सिंह? दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ ललित मोदी के पोस्ट पर सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में एक नाम रणवीर सिंह का भी है। एक्टर ने ललित मोदी के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है।
मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले अध्यक्ष ललित मोदी अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुष्मिता संग अपनी कुछ फोटोज शेयर कर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया। बस फिर क्या था! इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोगों को लगा कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन फिर ललित मोदी ने क्लीयर किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन अभी शादी नहीं की है। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ ललित मोदी के पोस्ट पर सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में एक नाम रणवीर सिंह का भी है। एक्टर ने ललित मोदी के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। एक्टर का कमेंट दोनों के अफेयर की खबरों की ही तरह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Recommended Video

रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट
जबसे ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने डेटिंग की खबरों को ऑफिशियल किया है, इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। ललित मोदी के पोस्ट पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। इनमें से एक कमेंट बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का भी है। रणवीर सिंह ने ललित मोदी के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। इसके साथ ही एक्टर ने इविल आई इमोजी भी पोस्ट किया है।

यूजर्स हुए शॉक
बताते चलें कि ललित मोदी के इस पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स शॉक्ड हो गए। उन्होंने एक्ट्रेस सुश्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सबको चौंका दिया। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्ही तस्वीरों में से एक में सुष्मिता सेन दोनों रिंग फिंगर में रिंग पहने नजर आ रही हैं। दोनों ही रिंग में बड़े वाले डायमंड लगे हैं।

रिंग पहने मुस्कुरा रही हैं सुश्मिता
इस तस्वीर में सुष्मिता सेन रिंग वाले हाथ को अपने चेहरे पर रखकर हंस रही हैं। वहीं पिंक कलर की शर्ट पहने ललित मोदी उनको देखकर मुस्कार रहे हैं। ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों ने इंगजमेंट कर ली है।

मैं और सुष्मिता साथ हैं...
ललित मोदी ने गुरुवार (14 जुलाई) को अपने और सुष्मिता के एक साथ होने की खबर को ट्विटर पर कई तस्वीरों के साथ साझा की। सुष्मिता सेन को अपना 'बेटर हाफ' बताते हुए ललित मोदी ने इसे 'नई शुरुआत' कहा। ललित मोदी ने लिखा, ''लंदन, मालदीव समेत दुनियाभर की शैर परिवारों और दोस्तों और मेरे बेटरहाफ सुष्मिता सेन के साथ किया, अच्छा समय बिताया। सुष्मिता सेन के साथ एक नई शुरुआत एक नया जीवन शुरू हो रहा है।...मैं अभी ओवर द मून फील कर रहा हूं।''

जल्द शादी करेंगे
ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देख कई लोगों को लगा की दोनों ने शादी कर ली है। ललित मोदी के पोस्ट के बाद कई लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि सुष्मिता सेन ने उनके साथ शादी कर ली है। लेकिन इस अफवाह को ललित मोदी ने जल्द ही खारिज कर दिया और कहा कि हम अभी सिर्फ डेट कर रहे हैं और जल्द शादी कर सकते हैं।

हम शादीशुदा नहीं हैं..
ललित मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ''प्यार का मतलब ये नहीं है कि हमने एक-दूसरे से शादी कर ली है। हम शादीशुदा नहीं हैं। हम बस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अगर भगवान ने चाहा तो हम जल्द शादी करेंगे।'' अब ये तो साफ हो गया है कि ललित मोदी जब सुष्मिता से शादी करेंगे तो वो इस बात की जानकारी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications