'एक्टिंग से थक चुका हूं, ब्रेक लेना...' पंकज त्रिपाठी की बात सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल
मुंबई, 07 अगस्त: पंकज त्रिपाठी ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया, लेकिन आज जितना लंबा उनका संघर्ष रहा है उतनी ही बड़ी उनको शोहरत हासिल हुई हैं और यह सब उनकी एक्टिंग के बदौलत। अपने छोटे से लेकर बड़े किरदार में जान फूंक देने वाले पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले लाखों फैंस का दिल टूट जाएगा।

'मैं एक्टिंग से थक जाता हूं...'
पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार के फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अगर हम यूं कहे कि हमारे पास अब सबसे अच्छे एक्टर्स में से एक वो भी हैं तो कोई अतिश्योति नहीं होगी। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं, जिसने दर्शकों के दिलों पर एक छाप छोड़ी है। हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मिमी' में भी उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई हैं। फर्स्ट पोस्ट को दिए अपने इंटरव्यू में एक्टर ने कि मैं एक्टिंग से थक जाता हूं और कभी-कभी मुझे दो से तीन महीने का ब्रेक लेने का मन करता है।

फिल्मों से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने का मन
पंकज त्रिपाठी ने जहां कुछ महीनों के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही है। वहीं साथ ही यह भी कहा कि उनके पास इतने सारे प्रोजेक्ट्स के लिए कमिटमेंट होती है। इसे दिलचस्प बनाने की कोशिश करता हूं ताकि मुझे और दर्शकों को उबाऊ ना महसूस हो। एक्टर ने कहा कि वह कुछ दिलचस्प लाने के लिए उन चीजों में बारीकियों की खोज करते रहते हूं, ताकि उत्साह बना रहे। मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं जो भी करूं, वो मेरे दर्शकों के लिए मनोरंजक हो।

अभिनय एक कठिन काम: त्रिपाठी
अपने इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि मुझे आमतौर पर इसकते लिए प्रेरणा मिल जाती है, जब मैं थिएटर में था, तब मुझे इसके लिए भी ट्रेंड किया जाता था। इसके साथ ही पंकज ने बताया कि मनोरंजक होने के दौरान कंटेंट सत्य और सार्थक भी दिखना चाहिए न कि झूठा। मेरी यह कोशिश रहती है कि मैं जो भी करूं उसके अंदर लोगों को वास्तविकता दिखाई दें ना कि अवास्तविकता। उनके अनुसार अभिनय एक कठिन काम है, हालांकि यह देखने में आसान लग सकता है।

पंकज ने कही दिल की बात
पंकज ने बताया कि व्यक्तिगत मोर्चे पर ऐसे कई क्षण आए थे, जब मुझे लगा कि अपने काम से ब्रेक लेने और अपनी यात्रा पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। क्योंकि यह समझने के लिए कि क्या शायद मैं थोड़ा ज्यादा काम कर रहा हूं। मैंने कुछ आत्म-खोज और तलाशने की भी कोशिश की करनी चाहिए।

मेरी जॉब एक्टिंग नहीं, बल्कि...
इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मेरी जॉब एक्टिंग नहीं, बल्कि घूमना और खाना है। मुझे घूमना बहुत पसंद है और मुझे अपनी फिल्मों के जरिए ऐसा करने को मिलता है। मेरे पास फिल्मों में काम करने की कोई दूसरी प्रेरण नहीं है। उन्होंने बताया कि वह शहर से दूर रहते हैं और पार्टियों में ज्यादा शामिल होने का शौक नहीं है। पंकज ने कहा कि मेरी तस्वीरें सिर्फ उनके साथ मिल सकती हैं, जिनके साथ मैंने फिल्में की हैं या फिर फिल्मों का प्रमोशन।












Click it and Unblock the Notifications