'अब बर्दाश्त नहीं होता...',गुरुग्राम में हिंसा पर दुखी धर्मेंद्र और सोनू सूद ने की शांति-भाईचारे की अपील
Gurugram violence: हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच चुकी है। धार्मिक यात्रा के दौरान शुरू हुई ये हिंसा में एक इमाम समेत कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं। हरियाणा में भड़की हिंसा के कारण दहशत फैल गई हैं। गुरुग्राम और एनसीआर में बढ़ती हिंसा पर बॉलीवुड भी आहत है।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और एक्टर सोनू सूद ने हरियाणा में भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता जताते हुए संदेश पोस्ट किया है, इसके साथ इन दोनों एक्टर ने देश में 'शांति और भाईचारे' बनाए रखने की लोगों से अपील की है।

अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर जहां हरियाणा की घटना पर आश्चर्य जताया और लिखा क्या हो रहा है और सोनू ने हिंसा से हुए वास्तविक नुकसान के बारे में कुछ लाइनें लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की है।
धर्मेंद्र ने गुरुग्राम हिंसा पर दुखी होकर ट्वीट में लिखा
"ये कहर... क्यों...किसके लिए? बख्श दे मालिक...अब...तो बख्श दे...अब बर्दाश्त नहीं होता। धर्मेंद्र ने दूसरे ट्वीट में लिखा उन्हें अपने वतन में तेरी दुनिया में मुझे अमन शांति भाईचारा चाहिए।'
एक्टर सोनू सूद ने लिखा- सिर्फ इंसानियत को आग...
वहीं कोरोना महामारी के समय लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने हिंसा की वास्तविक कीमत पर एक दोहा शेयर करते हुए लिखा
ना किसी का घर जला, ना किसी की दुकान, बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान।
जिसका मतलब है कि किसी का घर नहीं जल रहा है, किसी की दुकान में आग नहीं लगी है। सिर्फ इंसानियत को आग लगाई जा रही है और इंसान खड़ा देख रहा है।
ग्रुरुग्राम में भड़की है हिंसा
बता दें पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 45 लोगों की भीड़ ने एक मज्जिद में देर रात मज्जिद पर हमला कर उिदया और वहां पर एक मौलवी की हत्या कर दी। कई दुकानों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया। हरियाणा के नूंह से ये सांप्रदायिक हिंसा शुरू हुई जो गुरुग्राम में फैल गई, जिससे मरने वालों की संख्या पांच हो गई। पहले सोमवार को भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications