राजनीतिक विरासत छोड़ एक्टिंग में पूर्व CM का पोता, कुत्ते की वजह से चर्चा में तलाक

Bollywood News: अभिनेता अरुणोदय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं। उनके पिता अजय सिंह मध्य प्रदेश में कांग्रेस में सक्रिय हैं। वह 6 बार विधायक भी रह चुके हैं।

अरुणोदय सिंह का कनाडियन मूल की ली एल्टन से विवाह जितने शानदार तरीके से हुआ था। दोनों के दाम्पत्य जीवन का अंत भी उतने ही नाटकीय अंदाज में हुआ हैं।

Lee Elton Profile, Arunoday Lee Elton,

अरुणोदय ने इस फील्ड में खुद के दम पर अपनी जगह बनाई। बॉलीवुड में उनका कोई गॉडफादर नहीं रहा और ना ही उन्होंने अपने राजनीतिक संपर्क का उपयोग किया।

मध्य प्रदेश के छोटे से गांव मंदोरा में 17 फरवरी 1983 को जन्मे अरुणोदय सिंह वहां के बड़े राजनीतिक परिवार में से ताल्लुक रखते हैं। जब उनका जन्म हुआ तब गांव में कोई सुविधा नहीं थी। दूर-दूर तक किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। घर वालों ने उन्हें पढ़ाई के लिए बोर्डिंग स्कूल भेज दिया, और फिर वहां से वह बोस्टन चले गए।

अरुणोदय सिंह जब 9 वर्ष के थे, तब उन्होंने एक थिएटर प्ले में काम किया था। यही वह पल था, जब अरुणोदय को एक्टिंग का भूत सवार हो गया था। तभी से उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह एक्टर बनेंगे और राजनीति में नहीं जाएंगे। फिर उन्होंने 2009 में पीयूष झा की फिल्म 'सिकंदर' से एक्टिंग डेब्यू किया। इससे पहले उन्होंने खूब ऑडिशन दिए। काफी स्ट्रगल किया।

Lee Elton Profile, Arunoday Lee Elton,

अरुणोदय सिंह को फिल्मों के ऑफर तो मिलने लगे, पर उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। पर 2011 में आई सुधीर मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' ने उनके करियर पर खासा प्रभाव डाला। इस फिल्म में निभाए किरदार के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन भी मिला था। फिर कुछ और फिल्में कीं, पर बात जस की तस रही। यानी सफलता वैसी नहीं मिली, जैसी सोची थी।

लेकिन ओटीटी के आने के बाद से अरुणोदय सिंह के करियर में जान आ गई। वेब सीरीज 'अपहरण सबका कटेगा' से वह छा गए। इसमें रुद्र श्रीवास्तव और बिक्रम बहादुर शाह के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्हें ओटीटी की दुनिया में ढेरों अवसर मिले, जिनमें 'ये काली काली आंखें', लाहौर कॉन्फिडेंशियल और 'द चार्जशीट' जैसी वेब सीरीज शामिल हैं।

13 दिसंबर साल 2016 में अरुणोदय ने ली एल्टन से शादी रचाई थी। पहली मुलाकात दोनों की गोवा में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन विवाह के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और 3 वर्षों के अंदर ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इस बात को सुनकर आप हैरान होगें कि दोनों के बीच विवाद की वजह थी कुत्तों की लड़ाई। दरअसल, ली और अरुणोदय के डॉगी के बीच लड़ाई हो गई थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और दोनों ने तलाक ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+