34 साल की वो बोल्ड एक्ट्रेस, जिसने 24 साल बड़े शादीशुदा मर्द से लड़ाया इश्क, मचा था हंगामा
Nia Sharma Net worth: टीवी में कई एक्ट्रेस अपने शो से भारत के घर-घर में फेमस हुईं। इसमें कई नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ऊपर निया शर्मा का नाम है। वो टीवी की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सबसे बोल्ड भी हैं। अपने लुक्स के लिए पहचाने जाने वाली निया 17 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जितना शानदार उनका करियर रहा है, उतनी ही वो रईस भी हैं।
निया नेटवर्थ के मामले में कई एक्ट्रेसेस निया से पीछे हैं। उनका कार कलेक्शन भी बेहद खास है। हाल ही में वो एक शो में अपनी उम्र से 24 साल बडे शादीशुदा एक्टर से इश्क लड़ाते हुए नजर आईं। जिसके बाद वो चर्चा में भी खूब रहीं। कौन है वो एक्टर और कितनी है निया की नेटवर्थ? हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

निया हाल ही में लाफ्टर शेफ सीजन 2 में नजर आईं थी। इसमें उनके पार्टनर सुदेश लहरी थे। जो उनकी उम्र से 24 साल बड़े हैं और शादीशुदा हैं। उनके बेटे के भी बच्चा हो गया है, यानी वो दादा भी बन गए हैं। फिर भी निया ने उनके साथ शो में इश्क लड़ाते हुए नजर आईं। जिसके बाद उन्हें थोड़ा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लेकिन ये शो का फॉर्मेट था और दर्शकों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी।
अब बात करें निया के करियर की तो वो साल 2010 में पहली बार 'काली- एक अग्निपरीक्षा' में नजर आईं थी। इसके बाद उनके करियर ने उड़ान भर दी थी। इसके बाद साल 2011 में उन्हें 'एक हजारो में मेरी बहना है' नाम का शो में वो आईं थीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। इसके बाद वो कई सारे टीवी शो और सीरीज में नजर आईं। साथ ही वो अपनी बिकनी पिक्चर की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। निया की बोल्ड पिक्चर हमेशा में खबरें बनाती रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निया की हर महीने की कमाई 30 लाख रुपये कमाती हैं। टीवी शो के एक एपिसोड के लिए निया करीब 80-90 हजार रुपये कमाती हैं। उनके पास कई ब्रांड भी हैं, जिसे वो एंडोर्स करती हैं। इससे भी उनकी मोटी कमाई होती है। उनकी कुल कमाई करीब 75 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई कारें हैं। जिसमें Volvo XC, Audi Q7, और Audi A4 है। इसके अलावा उनका मुंबई में एक आलीशान घर भी है।












Click it and Unblock the Notifications