बॉबी देओल ने रोते हुए बताई अपनी दर्दभरी कहानी, बोले- मुझे कोई काम नहीं देता था, मुझे खुद पर तरस......

Bobby Deol Career: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इस समय अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। बॉबी देओल ने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है जो कि लोगों को खूब पंसद आ रहा है। फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉबी देओल के एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। क्या आपको पता है कि बॉबी देओल के फिल्मी करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें कोई काम नहीं दे रहा था। बॉबी देओल अपना वो बुरा दौर याद कर आज भी रो पड़ते हैं।

1995 में बॉबी देओल ने बॉलीवुड में की थी एंट्री
आपको बता दें कि बॉबी देओल ने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉबी देओल इस फिल्म में लीड हीरो थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार की रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना नजर आई थीं। बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में आज 25 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इन 25 सालों में उन्होंने अलग-अलग दौर देखे हैं।

Bobby Deol

'मुझे कोई काम नहीं दे रहा था'
बॉबी देओल ने वो बुरा दौर भी देखा है जब उनकी फिल्में आना बंद ही हो गई थीं और वह काम के लिए तरस रहे थे। फिलहाल बॉबी देओल बड़े पर्दे और ओटीटी दोनों पर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल अपने करियर में हर पड़ाव से गुजर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें खुद पर तरस आने लगा था। बॉबी देओल ने बताया था- शुरुआत के 7-8 साल मेरा करियर अच्छे से चला। मुझे पता नहीं था कि लोग पीछे से आकर आपका काम छीन सकते हैं। मैंने कई अच्छे प्रोजेक्ट गंवा दिए। फिर काम न मिलने के कारण आप धीरे-धीरे गलत फिल्में चुनने लगते हैं।

'मुझे खुद पर तरस आने लगा था'
बॉबी देओल ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया- मैं खुद पर तरस खाने लगा था। ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। जब भी मैं बाहर जाता था, मेरे फैंस मुझसे मिलते थे। वो कहते थे कि सर हम आपको स्क्रीन पर देखने के लिए तरस रहे हैं। फिर मुझे लगता था कि अगर मेरे फेंस मुझे देखना चाहते हैं तो मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है। आखिर ऐसा क्या हो रहा है मेरे करियर के साथ।

'बच्चों ने कहा था पापा आप काम पर क्यों नहीं जाते'
बॉबी देओल ने बताया था कि वो कभी भी बड़ा स्टार या सुपरस्टार नहीं बनना चाहते थे। उन्हें बस लोगों के दिल में जगह बनानी थी। लेकिन एक के बाद एक कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहने के बाद लोग उनके साथ काम करने से बचने लगे थे। बॉबी ने बताया था कि एक दौर ऐसा भी आया जब वह जिंदगी से हार मानने लगे थे। उनके बच्चे उनसे कहते थे कि पापा आप घर पर बैठे रहते हैं काम पर क्यों नहीं जाते हैं। मम्मी तो काम पर जाती हैं।

'मैंने अपने बच्चों के लिए काम करना शुरू किया था'
बॉबी देओल ने कहा था- तब मुझे ये एहसास हुआ कि आखिर मैं ये कर क्या रहा हूं। मुझे ये एहसास हुआ कि मुझे हार नहीं माननी चाहिए। मेरे बच्चे देख रहे हैं कि मैं घर पर बैठा हूं और मेरी पत्नी काम कर रही है। उसके बाद मैंने तय कर लिया था कि मुझे अपने बच्चों के लिए एक अच्छा उदाहरण बनना है। फिर मैंने खुद पर मेहनत करनी शुरू की और सेहत का ख्याल रखना भी शुरू किया।

बुरे समय में सलमान खान ने दिया था साथ
बॉबी देओल अपने बुरे समय को याद करते हुए बताते हैं- सलमान खान की सलाह उस समय बहुत काम आई थी। बुरे समय में मैंने अपनी दाढ़ी तक बढ़ा ली थी। सलमान जब भी मुझसे मिलते, कहते कि ये क्या दाढ़ी उगा ली है तुमने। मैं उनको प्यार से मामू बोलता हूं। मैं उनसे कहता था कि कोई काम तो देता नहीं है। इस पर वो कहते थे कि जब मेरा खराब दौर चल रहा था तो मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया था। इस पर मैं कहता कि मामू अब मुझे आप अपनी पीठ पर चढ़ने दो। मुझे भी काम दिलवाओ। फिर मुझे उन्होंने फिल्म 'रेस 3' में काम करने का मौका दिया थाऔर मैं दोबारा खड़ा हो पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+