Jamal Kudu में बॉबी देओल का सिग्नेचर पोज कर रहा ट्रेंड, एक्टर ने बताया किसका था ये जबरदस्त आइडिया

Sunny Deol Jamal Kudu Song: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। लेकिन फिल्म में रणबीर कपूर से ज्यादा बॉबी देओल के चर्चे हो रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने अबरार का किरदार निभाकर फैंस को काफी इंप्रेस किया। एनिमल में एक्टर का सॉन्ग जमाल कुडू इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। उनके सिग्नेचर पोज में लोग धड़ाधड़ रील्स वीडियोज बना रहे हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने खुलासा किया कि गाने में ये सिग्नेचर पोज आखिर किसका आइडिया था।

bobby Deol

बॉलीवुड स्पाई को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि, एनिमल में जमाल कुडू का सिग्नेचर स्टेप खुद उनका आइडिया था। एक्टर ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। बॉबी देओल ने कहा, 'मैंने जब गाने पर डांस करना शुरू किया तो संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि इसे बॉबी देओल की तरह मत करो। फिर मैंने फिल्म में भाई बने अभिनेता सौरभ से पूछा कि आप इसके स्टेप करके दिखाओ। हालांकि मुझे खुद समझ नहीं आया कि मैंने ऐसा स्टेप क्यों किया। लेकिन ये मेरे दिमाग में अचानक आया और मैंने कर दिया।'

इसके अलावा सनी देओल ने आगे बताया कि, 'मुझे संदीप रेड्डी वांगा ने कहा था ये तुम्हारा एंट्री सॉन्ग होगा। तब मुझे समझ नहीं आया कि इस पर कैसे डांस करूंगा। फिर मैंने पंजाब में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया। उस वक्त हम सभी सर पर चश्मा रखकर डांस करते थे। देखते ही देखते अब ये डांस स्टेप इतना ज्यादा फेमस हो चुका है। संदीप को मेरा ये स्टेप काफी पसंद आया।'

बता दें कि, संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और शक्ति कपूर लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा तृप्ति डिमरी ने भी इंटीमेट सीन करके खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+