Marlene Ahuja No More: खुशियों के बीच देओल परिवार में छाया मातम, बॉबी देओल की सास का हुआ निधन
गदर 2 की सफलता देओल परिवार में खुशियां लेकर आई। लेकिन इस बीच रविवार को मातम छा गया। दरअसल बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन हो गया।
Bobby Deol Mother In Law Demise: जहां एक तरफ देओल परिवार सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सफलता का जश्न मना रहा है। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर हिंदी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया। इस खुशी के मौके पर अब देओल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बॉबी देओल की सास का हुआ निधन
दरअसल, सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन हो गया है। जिससे उनकी पत्नी तान्या आहूजा अपनी मां के जाने के गम में पूरी तरह से टूट चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, बॉबी की सास ने 2 सितंबर को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थीं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई।

लंबे समय से थीं बीमार
सूत्रों के मुताबिक, 'वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रविवार शाम को लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था।' मर्लिन आहूजा ने निधन के कारण देओल परिवार में गम का माहौल छा गया है। बता दें कि, मर्लिन मुंबई में रहती थीं और वह एक बिजनेसवुमेन थीं। वह एक करोड़पति बैंकर दिवंगत देवेंद्र आहूजा की पत्नी हैं। बता दें कि देवेंद्र आहूजा का निधन हो चुका है और उनका अंतिम संस्कार दामाद बॉबी देओल ने किया था। ऐसे में अब सवाल ये उठता है की क्या बॉबी देओल फिर से अपना ये फर्ज निभाएंगे। खैर फिलहाल इस दुख की घड़ी में देओल परिवार उनके साथ है।
हाल ही में गदर 2 की सक्सेस पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉबी देओल की सास ने शिरकत नहीं की क्योंकि वह बीमार चल रही थीं। लेकिन खुशी के इस मौके पर देओल परिवार जश्न मना रहा था। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की और सनी देओल और गदर 2 की पूरी स्टारकास्ट को इस सफलता की बधाई दी। पार्टी की तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। लेकिन सेलिब्रेशन के तुरंत बाद ही अब बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन हो गया। फिलहाल तान्या आहूजा अपनी मां के जाने से बुरी तरह टूट चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications