Bobby Deol ने गरीब बच्चों को दिए 500-500 के नोट, एक्टर ने साथ में खिंचवाई फोटो, फैंस बोले-'पीआर के लिए...'

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त से इंडस्ट्री में उन्होंने एक बार फिर अपना सिक्का जमा लिया है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म एनिमल में एक्टर ने नेगेटिव रोल हर किसी का दिल जीत लिया। सिर्फ 10 मिनट के रोल से बॉबी देओल एक फिर छा गए। अब इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

बॉबी देओल के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गरीब बच्चों को 500-500 रुपये के नोट देते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों के साथ बड़े ही प्यार से पोज दिए और कई सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई और उन पर खूब सारा प्यार बरसाया।

bobby deol

बॉबी देओल इस वीडियो में गरीब बच्चों के साथ घिरे हुए नजर आए। जैसे ही वह बच्चों को 500-500 रुपये के नोट देते हैं तो उनके चेहरे पर खुशी आ जाती है। इसके बाद वो बच्चों से बातें करते भी नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद लाखों फैंस एक्टर की खूब तारीफें कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट और डेनिम कैरी की हुई थी जिसमें एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं।

बॉबी देओल का ये वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, बॉबी का दिल काफी साफ है। एक ने लिखा, ये तो सच में लॉर्ड है। अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारे देश में आज भी इंसानियत जिंदा है।' हालांकि वहीं कुछ फैंस ने इसे पीआर स्टंट बताया और बॉबी को जमकर ट्रोल भी किया।

वहीं बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म एनिमल के बाद एक्टर को लगातार कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। अब वह जल्द ही फिल्म कंगुवा में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार सूर्या भी लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा एक्टर 'आश्रम' के अगले सीजन की तैयारी में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+