Bobby Deol को देखते ही फीमेल फैन ने अचानक किया किस, फिर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखते रह गए लोग

Bobby Deol Fan Kissed: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने 27 जनवरी 2024 को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर फैंस औऱ तमाम सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फीमेल फैन ने उन्हें सेल्फी के बहाने किस किया।

दरअसल, बॉबी देओल ने इस बार अपना जन्मदिन पैपराजी और फैंस के साथ कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्टर ने अपने घर बाहर सबके साथ बर्थडे केक काटा। वहीं कुछ ने तो उन्हें केक काटने के बाद उनको भारी सी माला पहनाई। वहीं इस भारी संख्या में कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

Bobby Deol

इस दौरान बॉबी देओल थोड़े से असहज हो जाते हैं। क्योंकि एक तरफ लोगों ने उनको भारी माला पहना दी तो वहीं दूसरी तरफ एक के बाद एक फैंस एक्टर के साथ सेल्फी लेने लगे। इस दौरान एक फीमल फैन ने सेल्फी के बहाने बॉबी देओल को किस किया। ये देखकर एक्टर हैरान रह गए। अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो पर फैंस लगातार तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अगर कोई एक्टर अभी किस करता तो फिर लोग उसे ट्रोल करने लगते।' एक ने लिखा, 'इस फैन तो बॉबी भाई की इज्जत ही लूट ली।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सही नहीं है आप बिना किसी की इजाजत के उसे छू नहीं सकते।'

बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वह फिल्म एनिमल में विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में भले ही उनका छोटा सा रोल था लेकिन लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। अब उन्होंने अपने जन्मदिन पर अगली फिल्म कंगुआ का पोस्टर शेयर कर ऐलान कर दिया। इस फिल्म में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका मे नजर आएंगे। फिल्म का लुक रिवील होने के बाद अब ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+