शादी के पहले ही गर्भवती हो गई थीं नेहा धूपिया, बाद में किया था चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या?

नई दिल्ली, 27 अगस्त। आज बॉलीवुड की बिंदास बाला नेहा धूपिया का 41वां जन्मदिन है, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों में नेहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रीयल लाइफ में भी काफी ओपन, स्पष्ट बोलने वाली नेहा बहुत जल्द अपने और अंगद बेदी के दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, हाल ही में उन्होंने बेबीबंप की तस्वीर के साथ अपनी दूसरी प्रेंग्नेंसी का खुलासा किया था। मालूम हो कि नेहा और अंगद पहले से ही एक बेटी के मां-बाप हैं, जिसका नाम मेहर है।

 नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं

नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं

आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने शादी ही इसलिए की थी क्योंकि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। इस बात का खुलासा नेहा ने एक इंटरव्यू में किया था। लेकिन उन्होंने इसके बाद जो कहा था उसने जहां नेहा और अंगद का सच बयां किया था वहीं दूसरी ओर ये भी बता दिया था कि बॉलीवुड में विवाहित या मां बन जाने के बाद अभिनेत्री को काम मिलना कितना मुश्किल हो जाता है।

 मुझे काम मिलना बंद हो जाता: नेहा धूपिया

मुझे काम मिलना बंद हो जाता: नेहा धूपिया

दरअसल नेहा ने कहा था कि मैं और अंगद एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, ये हमें पता ही नहीं चला। हां मैंने अपनी प्रेंग्नेंसी की बात 6 महीने तक इसलिए छुपाई थी क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मुझे काम मिलना बंद हो जाए।

गर्भवती स्त्रियों को काम देना बंद कर देते हैं

नेहा ने कहा था कि हमारे यहां लोगों का माइंड सेट है, वो गर्भवती स्त्रियों को, काम देना बंद कर देते हैं, मैं लकी हूं कि मेरा बेबी बंप भी 6 महीने तक नहीं दिखा था। नेहा ने कहा था कि वो खुद को खुश देखना चाहती थीं और घर पर बैठना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने ये बात छुपाकर रखी थी।

अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को हुई शादी

अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को हुई शादी

आपको बता दें कि नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम रही हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया।

हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया

नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

अंगद बेदी

अंगद बेदी

तो वहीं अंगद बेदी भी, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और रणजी भी खेल चुके हैं, क्रिकेट के बाद अंगद ने मॉडलिंग और फिर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 'पिंक' में खलनायक का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+