जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं 'इक्क कुड़ी' फेम सिंगर-एक्टर दिलजीत? बीवी-बच्चे को रखते हैं मीडिया से दूर

मुंबई, 06 जनवरी। 'इक्क कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत गुम है'... गाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले स‍िंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ का आज जन्मदिन है। 6 जनवरी 1984 को पंजाब में जन्मे दिलजीत को ऊपरवाले ने जितनी खूबसूरत आवाज दी है उतना ही डैशिंग लुक और अच्छे अभिनय की स्किल भी दी है जिसकी बदौलत वो बहुत कम वक्त में सबके चहते हीरो बन गए हैं। वो पंजाबी फिल्मी इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा तो हैं ही वहीं ' उड़ता पंजाब' में करीना के अपोजिट रोल करके उन्होंने हिंदी भाषियों को भी अपना मुरीद बना लिया।

हिट पंजाबी गायक और एक्टर हैं दिलजीत

हिट पंजाबी गायक और एक्टर हैं दिलजीत

हालांकि उनकी पहली फिल्म 'द लायन ऑफ पंजाब ' एक फ्लॉप फिल्म थी लेकिन इस फिल्म के गाने 'लक 28 कुड़ी दा' ने उन्हें अलग पहचान दी और इसके बाद उनका शुरू हुआ सफलता का सफर और वो 'जट एंड जूलिएट' , 'पंजाब 1984', 'जिने मेरा दिल लुटेया', डिस्कों सिंह', 'उड़ता पंजाब' और 'गुड न्यूज' के जरिए हर किसी के दिल के सरताज बन गए। आज वो एक हिट पंजाबी गायक और एक्टर हैं, जिनके साथ पंजाब की हर बड़ा सितारा काम करना चाहता है।

दिलजीत दोसांझ की कुल संपत्ति $20 मिलियन

दिलजीत दोसांझ की कुल संपत्ति $20 मिलियन

Networth.co.in के मुताबिक दिलजीत दोसांझ की कुल संपत्ति $20 मिलियन (रुपये - 150 करोड़) है। वो 3.41 मिलियन से फॉलोअर्स के साथ YouTube के हिट सिंगर में से एक हैं। उनके पास 4 लग्जरी कारें हैं जिनमें फरारी, ऑडी, मर्सिडीज और वॉल्वो शामिल हैं। उनके पास मुंबई में एक लग्जरी घर है और लंदन में भी उनका एक घर है। यही नहीं दिलजीत के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी हैं।

 दिलजीत शादीशुदा हैं और एक बेटे के पिता हैं

दिलजीत शादीशुदा हैं और एक बेटे के पिता हैं

मंहगे कपड़े और जूतों का शौक रखने वाले दिलजीत को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया में बातें करना पसंद नहीं है और यही वजह है कि उनकी पत्नी और फैमिली के बारे में ज्यादा कुछ लोगों को पता नहीं है। आपको बता दें कि दिलजीत शादीशुदा हैं और एक बेटे के पिता हैं।

पत्नी का नाम संदीप कौर है

पत्नी का नाम संदीप कौर है

उनकी पत्नी का नाम संदीप कौर है जो कि अपने बेटे संग अमेरिका में रहती हैं। दिलजीत अक्सर अमेरिका आते-जाते रहते हैं। मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा दूर रखने वाले दिलजीत की पत्नी और बेटे की तस्वीरें भी सोशल प्लेटफार्म पर मौजूद नहीं है। उन्होंने अपने कॉन्ट्रेक्ट क्लॉज में लिखा है कि वो किसी भी फिल्म में Kissing या Intimate सीन नहीं देंगे। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द 1984 के दंगों पर बन रही फिल्म में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन में भी चल रहा है दिलजीत का सिक्का

विज्ञापन में भी चल रहा है दिलजीत का सिक्का

कोका-कोला ने अगस्त 2015 में दिलजीत दोसांझ को पंजाब का brand endorser चुना था। तो वहीं राणा दग्गुबाती और पुनीत राजकुमार के साथ, दिलजीत को स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी के सीज़न 4 के लिए ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+