क्रिसमस पर बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा, लोग बोले- ये तो बिल्कुल बार्बी डॉल है
Bipasha Basu Daughter Devi: क्रिसमस 2023 बॉलीवुड के लिए काफी स्पेशल दिन साबित हुआ है। इस खास पर्व पर एक तरफ जहां रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा कैमरे पर रिवील किया, वहीं बिपाशा बसु ने भी अपनी बेटी देवी का चेहरा लोगों को दिखा दिया।
बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी का चेहरा
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने क्रिसमस के खास मौके पर अपनी बेटी देवी की बेहद स्पेशल तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में देवी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

फोटो में दिखा देवी का क्यूट अवतार
बिपाशा बसु ने इस मौके पर खुद बताया कि उन्होंने इस क्रिसमस पर पहली बार बेटी की तस्वीर नहीं शेयर की है बल्कि 6 महीने पहले से ही वह अपनी बच्ची की झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं इसलिए क्रिसमस पर ये देवी का डेब्यू नहीं है। लेकिन इस बार की तस्वीर काफी प्यारी है।
रेड ड्रेस में देवी बहुत ही प्यारी लग रही थी
बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें उसका चेहरा साइड से दिख रहा है। रेड ड्रेस में देवी बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की बेटी की इस तस्वीर पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
लोगों ने बिपाशा की बेटी को कहा बार्बी डॉल
बिपाशा बसु की बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो इस खास तस्वीर में बिपाशा बसु की बेटी बहुत ही क्यूट लग रही है। ऐसे में लोग उन्हें बार्बी डॉल कहकर पुकार रहे हैं।
बिपाशा ने नवंबर 2022 में बेटी को दिया था जन्म
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में बिपाशा बसु ने बेटी देवी को जन्म दिया था। वहीं रणबीर और आलिया भी नवंबर 2022 में ही बेटी राहा कपूर के पैरेंट्स बने थे। जानकारी के अनुसार बिपाशा बसु और करण करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। वहीं अगस्त 2022 में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
देवी की हुई थी हार्ट सर्जरी
कुछ समय पहले ही बिपाशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी के जन्म के बाद उन्हें पता चला था कि उसके दिल में दो छेद हैं और वो वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट से पीड़ित हैं। इसके बाद उन्हें बेटी की हार्ट सर्जरी करानी पड़ी थी। फिलहाल देवी रिकवर कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications