मां बनने वाली हैं बिपाशा बासु? पहली बार सबके सामने इस तरह की ड्रेस में दिखने से चर्चा

मुंबई, 09 मार्च: बॉलीवुड ब्यूटी बिपाशा बसु और टीवी की दुनिया के दिल की धड़कन करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। जब से वे शादी के बंधन में बंधे हैं, लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बिपाशा और करण की शादी को लगभग छह साल हो चुके हैं और वे अक्सर प्रेग्नेंसी की अफवाहों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से उनके फैंस और पैपराजी बिपाशा के प्रेंग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं।

मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु?

मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु?

दरअसल बुधवार को बिपाशा बसु और करण ग्रोवर फैमिली डिनर के लिए निकले थे। इस दौरान बिपाशा बसु को ओवरसाइज आउटफिट में देखा गया था। जिसके बाद उनकी इस ड्रेस को लेकर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई थी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 करण ग्रोवर को यूजर्स ने किया ट्रोल

करण ग्रोवर को यूजर्स ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बिपाशा बसु ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। लेकिन उनकी ये ड्रेस ओवर साइज है। वहीं उनके पति करण सिंह ग्रोवर ब्लैक शर्ट और ग्रे जींस में नजर आए एक यूजर ने बिपाशा बसु के इस वीडियो पर कमेंट करके लिखा-वह पक्का प्रेग्नेंट हैं... खूबसूरत मां ओवरसाइज्ड ड्रेस में। दूसरे ने लिखा, वह प्रेग्नेंट हैं?' तीसरे ने लिखा, बिपाशा बसु मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि कुछ महीनों से वो ऐसे ही ढिले कपड़े पहन रही हैं।

वायरल हुआ वीडियो

कई लोगों ने बिपाशा को प्रेगनेंट बताया तो वहीं कई लोगों ने करण सिंह ग्रोवर को अबनॉर्मल तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये करण भाई को क्या हो गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'करण भाई तो अबनॉर्ल लग रहे हैं।' इससे पहले भी कई बार बिपाशा की प्रेगनेंसी के रूमर्स उड़ चुके हैं। पिछली बार जब बिपाशा मालदीव्स वेकेशंस पर गई थीं तब भी लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने की बातें कही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+