Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी देवी की पहली झलक, फैंस बोले- 'बिल्कुल पापा पर गई है'

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी सिंह ग्रोवर का चेहरा आखिरकार सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है। जिसे फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Bipasha Basu

Bipasha Basu Daughter Devi: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने तमाम फैंस को ऐसा तोहफा दिया जिसे देख वह खुशी से झूम उठेंगे। जी हां नवंबर 2022 में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी सिंह ग्रोवर को जन्म दिया। अक्सर वह सोशल मीडिया पर उसका चेहरा छुपाकर फोटो शेयर किया करती थीं। जिसे देख फैंस उनसे अपनी प्रिंसेस का चेहरा दिखाने के लिए कहते थे। लेकिन अब आखिरकार एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है। इन तस्वीरों में बेटी देवी बेहद क्यूट लग रही हैं।

बिपाशा बसु ने रिवील किया बेटी का चेहरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की कुछ क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें वह खेलती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा, 'हैलो वर्ल्ड मैं देवी हूं'। इन तस्वीरों में प्यारी सी देवी पिंक कलर की ड्रेस और एक क्यूट सा हेयरबैंद लगाकर बेहद क्यूट लग रही हैं। बेबी की ड्रेस को देखें तो इसमें 'डैडीज प्रिंसेस' लिखा हुआ है।

फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही बिपाशा बसु ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की तो फैंस खुद को रोक नहीं पाए और लगातार देवी पर प्यार लुटा रहे हैं। देवी की ये क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स देवी की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ओह वाओ देवी कितनी ज्यादा क्यूट लग रही है। ये तो पूरी अपने पापा पर गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो सच में बहुत क्यूट है। वहीं सुजैन खान ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत है...भगवान आपको ढेर सारा प्यार दे'।

साल 2022 में एक्ट्रेस बनीं मां
बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के छह साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी सी बेटी को जन्म पिछले साल 12 दिसंबर 2022 को दिया था। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी थी। तभी से फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+