Maldives में बर्थडे मनाना बिपाशा बसु को पड़ा भारी, नेटिजेन्स ने लगाई क्लास, एक्ट्रेस को कहा 'देशद्रोही'
Bipasha Basu Maldives Post: जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव के मंत्रियों ने टिप्पणी की तब से सोशल मीडिया पर मालदीव को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स भी खुलकर पीएम मोदी का सपोर्ट करते हुए नजर आए। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी मालदीव की तस्वीरों की वजह से चर्चा में आ गई। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, हाल ही 7 जनवरी 2024 को बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव गई थीं। जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। लेकिन कपल को ये वेकेशन महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर लोग उनको जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। इस कारण अब करण और बिपाशा ने सोशल मीडिया से सारे मालदीव के पोस्ट डिलीट कर दिए।

इन फोटोज को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन पर लिखा था, 'मुझे सिर्फ और सिर्फ प्यार का एहसास हो रहा है. मैं आप सबके प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रगुजार हूं. मैं एक लकी गर्ल हूं'। वहीं करण सिंह ग्रोवर ने भी अपनी लेडी लव को विश करते हुए मालदीव की फोटो शेयर कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई स्वीट लिटिल बेबी, तुम्हारी सबसे प्यारी मुस्कान है और तुम मेरी जिंदगी की रोशनी हो....हैप्पी बर्थडे मंकी'।
एक तरफ मालदीव और भारत के बीच चल रहे राजनीतिव तनाव ऐसे में बिपाशा बसु की इन वायरल तस्वीरों को देख फैंस भड़क गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, मालदीव गवर्नमेंट ने हमारी बेइज्जती की और आप मालदीव में हैं। आप तो देशद्रोही निकलीं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए मालदीव को प्रमोट कर रही हैं।' एक ने लिखा, 'मालदीव के बजाय आपको लक्षद्वीप जाना चाहिए।'
हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। पीएम ने भारत के लोगों से लक्षद्वीप टूरिज्म देने की बात कही। ऐसे में मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी को लेकर भद्दी टिप्पणी की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। इस मामले में बॉलीवुड भी आगे आया और सभी सेलिब्रिटीज ने लक्षद्वीप का समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications