Bipasha Basu और करण सिंह ग्रोवर ने लाडली बेटी के लिए खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के लिए एक लग्जरी कार खरीदी है। जिसकी कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे।

Bipasha Basu

Bipasha Basu Karan Singh Grover New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भले ही फिल्मो से दूर हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी मदरहुड को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटी के साथ बिताए पलों की झलकियां साझा करती हैं। ऐेसे में अब एक्ट्रेस ने बेटी के लिए एक लग्जरी कार खरीदी है।

बिपाशा बसु ने खरीदी नई कार
हाल ही में बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति और मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी नई गाड़ी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने इस नई गाड़ी का स्वागत केक काटकर किया। नई गाड़ी आने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन पर लिखा, "देवी की नई राइड। दुर्गा दुर्गा। इसे और स्पेशल बनाने के लिए आपका शुक्रिया ऑडी।" इस कैप्शन से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल ने ये नई कार अपनी बेटी देवी के लिए खरीदी है। लेकिन इसकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने ऑडी क्यू 7 कार खरीदी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस कार की कीमत अनुमानित मार्केट प्राइस करीब 84.70 लाख रुपये से 92.30 लाख रुपये तक जाती है। फिलहाल कपल को इस नई गाड़ी के लिए सेलिब्रिटीज और फैंस सोशल मीडिया पर शुभाकामनाएं दे रहे हैं।

पिछले साल दिया बेटी को जन्म
बता दें कि, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 12 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम कपल ने देवी रखा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा रिवील किया था। जहां एक्ट्रेस की बेटी की क्यूटनेस को देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+