बिपाशा बसु के घर में गूंजीं किलकारियां, एक प्यारी सी बेटी को दिया जन्म
Bipasha Basu Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी पैरेंट्स बन गए हैं। बिपाशा बसु ने आज एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
Bipasha Basu Baby: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक बाद एक कई कपल्स पैरेंट्स बन रहे हैं। गत 6 नवंबर को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था और अब बिपाशा बसु की डिलीवरी की भी खबर आ रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी पैरेंट्स बन गए हैं। बिपाशा बसु ने आज एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि बिपाशा या करण ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया में चारों तरफ ये बात तेजी से फैल चुकी है कि बिपाशा भी एक बेटी की मां बन चुकी हैं।
Recommended Video

बिपाशा बसु बनीं मां
बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने आज एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि न्यूबॉर्न बेबी को कोई झलकनहीं दिखाई गई है। बिपासा बसु या उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी अभी तक सोशल मीडिया पर बेबी को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। जबकि मीडिया के में ये बात फैल चुकी है। खबर है कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

बिपाशा बसु के घर आई नन्हीं परी
बिपाशा बसु ने पांच दिन पहले अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वह प्रेग्नेंसी के दौरान डांस कर ही थीं। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। लोग कह रहे थे कि अगर वह अपना ख्याल नहीं रख सकती तो बच्चे का कैसे ध्यान रखेंगी। हालांकि एक्ट्रेस ने तब बताया था कि उनका बेबी जल्द आने वाला है और आज उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।

2021 में लिया था बेबी कंसीव करने का फैसला
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने बताया था कि वह और करण महामारी से पहले एक बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन महामारी के बाद उन्होंने इस विचार को छोड़ दिया था। बिपाशा ने बताया था- साल 2021 में हमने फिर से बेबी कंसीव करने का फैसला किया और भगवान ने हमारी सुन ली।

सोशल मीडिया पर दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने गत अगस्त महीने में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। । बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा था- एक नया समय, एक नया चरण, एक नया प्रकाश हमारे जीवन के प्रिज्म में एक और अनूठी छाया जोड़ता है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाता है।

बिपाशा बसु ने करवाया था मैटरनिटी शूट
बिपाशा बसु ने आगे लिखा था- हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। केवल दो के लिए बहुत अधिक प्यार हमारे लिए थोड़ा अनुचित लग रहा था ... इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे अब तीन हो जाएंगे। बिपाशा के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने जमकर कमेंट्स किए थे।












Click it and Unblock the Notifications