'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' शो पर नेटफ्लिक्स ने खर्च किए करोड़ों रुपए, फिर डब्बा बंद हुआ; क्यों?
नेटफ्लिक्स भारी भरकम बजट के साथ एक शो बन रहा था। वो भी फिल्म बाहुबली के ऊपर, जब खबरें आईं तो खूब चर्चा हुई। टाइटल भी अनाउंस हुआ, Baahubali: Before the Beginning (बाहुबली बिफोर द बिगनिंग)। बताया ये भी गया कि इसकी कास्टिंग तय हो गई और शूटिंग भी शुरू हुई। लेकिन फिर शो बंद हो गया। क्यों हुआ, किसी को नहीं पता।
अब इस शो और इससे जुड़े पूरे मामले पर प्यार तो होना ही था फेम बिजय आनंद ने बात की है। सिद्धार्थ आनंद को उन्होंने इंटरव्यू दिया। जिसमें बताया, मुझे जब ये शो ऑफर हुआ तो मैंने मना कर दिया। क्योंकि मुझे ये नेटफ्लिक्स का एक रैंडम शो लगा था। उस वक्त मैं फिल्म करना चाहता था। तब मुझे करण कुंद्रा ने कहा कि मैं नेटफ्लिक्स के शो को कंसीडर करूं। इसके लिए मैंने दो साल तक हैदराबाद में शूट भी किया। लेकिन इसे नेटफ्लिक्स ने बंद करने का फैसला लिया। शो बहुत बड़ा था करीब 80 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

साहो हुई थी ऑफर
ये शो क्यों बंद हुआ? इसके जवाब में बिजय ने कहा, उस शो से नेटफ्लिक्स की टीम खुश नहीं थी। उन्होंने जैसा सोचा था वैसा बना नहीं था शो। इस शो के ही वक्त मुझे प्रभास की साहो भी ऑफर हुई थी। वो मुझे शूट के लिए लंदन, तुर्की और दूसरे अन्य देशों में शूट के लिए बुला रहे थे। हालांकि मेरा प्रभास के साथ सीन नहीं था। ख़ैर, इस शो कई अन्य एक्ट्रेस का भी नाम जुड़ा। इसमें मृणाल ठाकुर और वामिका गब्बी का भी नाम है। हालांकि ये शो क्यों बंद हुआ अभी तक नेटफ्लिक्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications