Miss Universe India 2024: फाइनलिस्ट में शामिल होने पर बिहार की बेटी नव्या सिंह ने कहा- यह सिर्फ मेरी...

Miss Universe India 2024: इतिहास में पहली बार प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में कॉन्टेस्ट में , तीन ट्रांसवुमेन को फाइनल राउंड के लिए चुना गया है। इस फेहरिस्त में बिहार की बेटी नव्या सिंह का भी एक नाम शामिल है। नव्या सिंह ने अपने हुनर से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

एक कुशल अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी नव्या सिंह ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए देश भर से शीर्ष 51 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनलिस्ट की फेहरिस्त में अपनी जगह बनाई है। नव्या की जीत, पूरे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा जब पहली बार बिहार से किसी ट्रांसवुमेन के सिर मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज सजेगा।

Bihar daughter brings glory to the state transwoman Navya Singh Miss Universe India 2024 finalist

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में नव्या सिंह ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि, अपने चाहने वालों की दुआओं से यहां तक पहुंची हूं। आप सभी लोगों का प्यार और आशीर्वाद बना रहा तो कामयाबी ज़रूर मिंलेगी। मैं इतने प्रतिष्ठित मंच पर बिहार और ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रही हूं।

यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी के लिए एक जीत है, जिन्हें कभी हाशिए पर रखा गया है। या उन्हें कहा गया है कि वह अपने सपने हासिल नहीं कर सकते। मैं बेजुबानों की आवाज बनना चाहती हूं। दुनिया को यह दिखा देना चाहती हूं कि खुद के प्रति सच्चा होना सबसे बड़ी हौसला अफज़ाई है, जो जीत की ओर ले जाती है।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में भागीदारी सिर्फ एक व्यक्तिगत मील का पत्थर नहीं है। यह कई लोगों के लिए आशा और प्रेरणा का प्रतीक है। साहस और दृढ़ता के साथ काम करते रहने से बाधाओं को तोड़ा जा सकता है और नए रास्ते भी बनाए जा सकते हैं।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के मंच पर नव्या सिंह के कदम रखने से ना सिर्फ मेरी बल्की अपने पूरे समुदाय के बदलाव के साथ-साथ पूरे देश की आशाओं और उम्मीदों को एक नई पहचान मिलेगी। इस मुकाम तक पहुंचना इस बात को साबित करता है कि सुंदरता की कोई सीमा नहीं होती, हर व्यक्ति (किसी भी लिंग का क्यों ना हो) खुद के सपने संजोने का उसे पूरा अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+