Bigg Boss में नजर आ चुके एक और कपल का तलाक! Aishwarya Sharma ने अकेले किया गणपति का स्वागत

Bigg Boss Aishwarya Sharma: टीवी के एक और स्टार कपल के अलग होने की खबरें आज कल चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही कानूनी तौर पर अलग हो सकते हैं। दोनों गुम है किसी के प्यार में सीरियल में साथ नजर आए थे और फिर बिग बॉस के घर में भी एक साथ एंट्री ली थी। शो के दौरान दोनों के झगड़ों पर सलमान खान ने भी नाराजगी जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या कुछ महीने पहले से ही नील के घर में नहीं रह रही हैं और मुंबई में एक किराये के घर में वह अकेले मूव इन कर चुकी हैं। ऐश्वर्या ने गणपति बप्पा के साथ अपनी तस्वीरें लगाईं हैं।

एक्ट्रेस की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अकेले ही बप्पा का स्वागत किया है। पिछले काफी समय से कपल को एक साथ स्पॉट भी नहीं किया गया है। दोनों में से किसी ने अभी तक अलग होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टकराव की खबरों को नकारा भी नहीं है।

Bigg Boss Aishwarya Sharma

Bigg Boss में भी दोनों के बीच खूब झगड़े होते थे

बिग बॉस के घर में ऐश्वर्या और नील के बीच खूब झगड़े होते थे और इस दौरान भी सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा था कि इनके रिश्ते में सम्मान और समझदारी की कमी झलकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कपल के बीच में कंपैटिबिलिटी ही सबसे बड़ा मुद्दा है। फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स से दावा किया गया है कि कपल जल्द ही कानूनी प्रक्रिया की शुरुआत भी कर सकते हैं। ऐश्वर्या के अकेले गणपति सेलिब्रेशन की वजह से तलाक की अटकलों को और बल मिल गया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने पलटा घर का गेम, राशन की जगह बिग बॉस से कर दी ऐसी डिमांड

Aishwarya Sharma के गुस्से की वजह से सेट पर हो चुका है तमाशा

ऐसा नहीं है कि ऐश्वर्या के गुस्से का असर सिर्फ उनके शादी-शुदा रिश्ते तक ही सीमित है। मीडिया में ऐसी खबरें भी आई थीं कि गुम है किसी के प्यार में के सेट पर उनके खराब व्यवहार से बाकी एक्टर्स भी परेशान रहते थे। शो की लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह के साथ उनकी बिल्कुल नहीं बनती थी। इतना ही नहीं कई सीनियर एक्टर्स ने भी उनके नखरे दिखाने की शिकायत प्रोडक्शन हाउस से की थी। बिग बॉस के घर में उनका झगड़ा अकिंता लोखंडे से कई बार हुआ था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबसे अमीर कंटेस्टेंट का नाम जान लग जाएगा झटका! टीवी के सुपरस्टार भी इसके सामने फेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+