Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने पलटा घर का गेम, राशन की जगह बिग बॉस से कर दी ऐसी डिमांड
'बिग बॉस 19' के घर में चौथे दिन एक बड़ा गेम देखने को मिला। जहां कुनिका सदानंद घर की कैप्टन बन गईं। दूसरी तरफ गौरव खन्ना को एक अहम जिम्मेदार दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने पूरी बाजी ही पलट दी गई। मिड-वीक एविक्शन में घर के सदस्यों ने फरहाना भट्ट को बाहर कर दिया था। उन्हें ये नहीं पता कि फरहाना घरवालों की सारी हरकतें देख रही हैं।
बिग बॉस के नए प्रोमो में दिखाया गया कि एक नए रूम को अब खोला जाएगा। इसका नाम 'ऐप रूम' है। लेकिन इसका एक्सेस फरहाना के पास है। यानी वो जिसे एक्सेस देंगी, वो व्यक्ति ही इसे यूज कर पाएगा।

'बिग बॉस तक' के मुताबिक, गौरव खन्ना को बिग बॉस ने एक महत्वपूर्ण डिसीजन लेने के लिए कहा था। इसमें उनसे पूछा गया कि उन्हें घर के लिए हफ्तेभर का राशन चाहिए या फिर शो में फरहाना भट्ट की दोबारा एंट्री। गौरव ने इसमें जरा भी देर न करते हुए कहा, उन्हें राशन की जगह फरहाना की एंट्री चाहिए। इसके बाद फरहाना ने घर में अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली। जिसके बाद घर के अंदर थोड़ा सन्नाटा छा गया। फरहाना ने भी अंदर आते ही बसीर अली की ओर देखा और कहा, "अब असली खेल शुरू होगा।" फिर फरहाना ने प्रणित मोरे को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, "तेरे सारे चुटकुले बेकार होते हैं, तू 2 पैसे का कॉमेडियन है।" इसके बाद अब घर में माहौल बन गया है। फरहाना की एंट्री के बाद गेम और रोमांचक हो गया है। सबको ये लग रहा है कि फरहाना सभी से चुन-चुनकर हिसाब लेंगी। हालांकि ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
दूसरी तरफ लोग गौरव खन्ना को राशन ना चूज करने के लिए भला-बुरा कह रहे हैं। देखने वाली बात ये भी होगी कि घर पर पहली कैप्टन कुनिका राशन वाले मुद्दे से कैसे निपटती हैं। बिग बॉस 19 की ऐसी ही अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।












Click it and Unblock the Notifications