Bigg Boss 19 में सबसे अमीर कंटेस्टेंट का नाम जान लग जाएगा झटका! टीवी के सुपरस्टार भी इसके सामने फेल
Bigg Boss 19 Richest Contestant: बिग बॉस 19 का आगाज हो चुका है और फैंस को शुरुआती एपिसोड में काफी मजा आ रहा है। कंटेस्टेंट को घर में रहते दो दिन हुए हैं, लेकिन ग्रुप बन चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में सत्ता के लिए जोरदार टकराव होगा। शो में इस बार भी कई पॉपुलर सेलेब्स कंटेस्टेंट हैं। अनुपमा में अनुज का किरदार निभाकर फेमस हुए गौरव खन्ना से लेकर टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार अश्नूर कौर शामिल हैं। इसके अलावा, म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, आवेज दरबार जैसे सोशल मीडिया स्टार्स भी शो में हैं।
Bigg Boss 19: युवा स्टार्स से लेकर सीनियर एक्टर तक शामिल
इस बार शो में हर एज ग्रुप के कंटेस्टेंट को शामिल किया गया है। 21 साल की अशनूर कौर हैं, तो रिएल्टी शो स्टार बशीर बद्र भी शो का हिस्सा हैं। अवाज दरबार जैसे यूट्यूबर्स हैं और कुनिका सदानंद जैसी सीनियर एक्टर भी शामिल हैं। जानें इन सबमें सबसे बड़ा स्टार कौन है?

गौरव खन्ना: अनुपमा में अनुजा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री में 20 साल से एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने मास्टर शेफ खिताब भी जीता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 8 करोड़ बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Jasmin Jaffar कौन हैं? श्रीकृष्ण मंदिर के तालाब में पैर धोने के Video से मचा बवाल, Bigg Boss में थीं चर्चा में
अमाल मलिक: बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक भी काफी अमीर हैं। अपने गानों और शोज से वह मोटी रकम कमाते हैं। उनकी नेटवर्थ 4 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
बशीर बद्र: बशीर बद्र ने एमटीवी रोडीज, स्पिलट्सविला जैसे रिएल्टी शो में हिस्सा लिया है और वह अच्छी खासी कमाई कर चुके हैं। बशीर की नेटवर्थ 50 लाख से ऊपर बताई जाती है।
अवेज दरबार: अवेज दरबार के एक वीडियो पर कई-कई मिलियन व्यूज आते हैं और वह अपने यूट्यूब और शोज से तगड़ी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 12 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' की वो कंटेस्टेंट जिसकी 2 शादियां टूटी, शादीशुदा सिंगर से अफेयर रहा, रील लाइफ में हैं विलेन!












Click it and Unblock the Notifications