Bigg Boss OTT के आगाज से पहले मलाइका का डांस वीडियो वायरल, देखें Video
मुंबई, 08 अगस्त: टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार अब खत्म होने को है। बिग बॉस 15 का आगाज आज से ओटीटी पर होने जा रहा है, जिसके बाद बिग बॉस के फैन्स की भी उत्सुकता खत्म होने को हैं। इस बार का शो पहले के मुकाबले काफी अलग और बदला हुआ है। इस बीच शो को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट (VOOT) ने एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट जारी किया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा स्टेज पर अपने डांस से कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 15 होस्ट करेंगे करण जौहर
दरअसल, छोटे पर्दे का बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस ने एक बार फिर नए तेवर और कलेवर के साथ वापसी की है। हालांकि शो को इस बार टीवी से 6 हफ्ते पहले ओटीटी पर दिखाया जाएगा। यानी बिग बॉस ओटीटी रविवार (8 अगस्त) से Voot पर दिखने वाला है। हालांकि ओटीटी पर आ रहे बिग बॉस को एक्टर सलमान खान की नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। शो में होस्ट करने को लेकर करण भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो
वहीं बिग बॉस 15 का एक प्रोमो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो जारी किया है, जिसको लेकर उनके फैन्स भी काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद फैंस उनकी डांस परफॉरमेंस देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए वूट ने लिखा कि हमारी परम सुंदरी आ गई है बिग बॉस ओटीटी के मंच पर आग लगाने के लिए।

डांस और हॉटनेस का डबल तड़का
शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मलाइका अरोड़ा हाल ही में रिलीज हुई कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' के सॉन्ग 'परम सुंदरी' पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही है। मलाइका ने अपने वीडियो में डांस और हॉटनेस का डबल तड़का लगाया है। मलाइक साड़ी पहन अपना जलवा बिखेर रही हैं। शेयर किए गए वीडियो पर फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। खबर लिखने तक वीडियो को शेयर किए 3 घंटे का वक्त बीता है, जिसमें अब तक 67 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। (वीडियो खबर के अंत में है)












Click it and Unblock the Notifications