Bigg Boss: राकेश बापट और शमिता शेट्टी के रिलेशन पर Ex-पत्नी रिद्धि डोगरा ने कही ये बड़ी बात

Bigg Boss: राकेश बापट और शमिता शेट्टी के रिलेशन पर Ex-पत्नी रिद्धि डोगरा ने कही ये बड़ी बात

मुंबई, 18 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी का शनिवार (18 सितंबर) यानी आज ग्रैंड फिनाले है। बिग बॉस ओटीटी के पांच फाइनलिस्ट हैं, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट। बिग बॉस में राकेश बापट और शमिता शेट्टी अपनी दोस्ती और करीबियों को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा में रहीं। राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने शो में कई बार इस बात को माना है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों ने आखिर में कहा है कि हम अपने रिश्तों पर शो से बाहर निकलने के बाद काम करेंगे। राकेश और शमिता के रिलेशन पर राकेश बापट की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने प्रतिक्रिया दी है।

राकेश बापट और शमिता के रिश्ते पर क्या बोलीं रिद्धि डोगरा

राकेश बापट और शमिता के रिश्ते पर क्या बोलीं रिद्धि डोगरा

राकेश बापट की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने कहा है कि बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी के साथ उनका बढ़ता रोमांस उनका निजी मामला है। रिद्धि डोगरा ने कहा है कि अगर राकेश शमिता के साथ खुश हैं तो वह उनके लिए खुश हैं।

राकेश ने हाल ही के एक एपिसोड में शमिता के लिए अपने प्यार का इजहार किया, जिससे वह अवाक रह गई। बिग बॉस ओटीटी शुरू होने के बाद के हफ्तों में शमिता और राकेश के रिश्तों में कई बार मजबूती देखा गया है।

'अगर राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं...'

'अगर राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं...'

एक प्रमुख दैनिक को दिए इंटरव्यू में रिद्धि डोगरा से जब पूछा गया कि वह राकेश और शमिता के बारे में कैसा महसूस करती हैं? तो रिद्धि डोगरा ने कहा, "अगर राकेश खुश हैं तो मैं खुश हूं। यह उनका निजी मामला है।" रिद्धि डोगरा ने कहा, ''मैं शो में राकेश को देखकर आनंद ले रही हूं। मुझे पता है कि वह वहां कैसे रह रहा होगा।''

'राकेश को 2 से ज्यादा लोग भी भीड़ लगती है...'

'राकेश को 2 से ज्यादा लोग भी भीड़ लगती है...'

रिद्धि डोगरा ने राकेश बापट के बारे में बात करते हुए कहा, ''वह उस तरह का व्यक्ति है जिसे आप शो में देख रहे हैं, अगर दो से ज्यादा लोग हैं, तो यह उसके लिए भीड़ है। वह अधिक लोगों की भीड़ में बिल्कुल भी नहीं रहता है। वह जो चाहता है उसे कहने के लिए चिल्लाना पसंद नहीं करता है। इसके बजाय वह लोगों से शांति से बात करना पसंद करता है, क्योंकि वह बहुत ही सहज और भरोसा करने वालों में से एक है।''

निशांत भट्ट के बारे में क्या बोलीं रिद्धि डोगरा

निशांत भट्ट के बारे में क्या बोलीं रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा ने निशांत भट्ट के बारे में बात करते हुए कहा, निशांत सच में अच्छा खेल रहा है और वह मेरा दोस्त भी है। मुझे पता है कि वह इस शो का हिस्सा बनना चाहता था इस शो का हिस्सा हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह बहुत अच्छा मनोरंजन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं निशांत, राकेश और रिधिमा को देखने के लिए शो देख रही हूं।'' हालांकि रिधिमा बिग बॉस ओटीटी से बहुत जल्द ही बाहर निकल गई थीं।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Shilpa Shetty ने फैंस से की गुजारिश, कहा- Shamita को करें Vote | वनइंडिया हिंदी
    कश्मीरा ने राकेश को कहा था- 'जोरू का गुलाम', भड़की गईं थी रिद्धि

    कश्मीरा ने राकेश को कहा था- 'जोरू का गुलाम', भड़की गईं थी रिद्धि

    बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी कश्मीरा शाह ने हाल ही ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मुबारक हो राकेश, अब तुम दोबारा 'जोरू का गुलाम' बनने की राह पर हो।' जिसका जवाब देते हुए रिद्धि डोगरा ने लिखा, ''दोबारा? एक्सक्यूज मी। प्लीज इस तरह के घटिया कमेंट ना ही करें। शांति रखें।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+