ब्रा के ऊपर से कटी हुई जैकेट और ब्रा में भी ऐसी जगह कट... उर्फी जावेद हॉट वीडियो वायरल

ब्रा के ऊपर से कटी हुई जैकेट और ब्रा में भी ऐसी जगह कट... बिग बॉस OTT की एक्स कंटेस्टेट उर्फी जावेद हॉट वीडियो वायरल

मुंबई, 3 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद अब एक जाना पहचाना चेहरा बन गई हैं। बिग बॉस ओटीटी से भले ही वो पहले हफ्ते में ही बाहर हो गई हैं लेकिन निजी जिंदगी में सुर्खियां बोटरने में पीछे नहीं है। अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आने वाली उर्फी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो एयरपोर्ट पर जाती दिख रही हैं। एयरपोर्ट पर जाती उर्फी ने जो पहना है, उसकी वजह से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही उनको ट्रोल भी किया जा रहा है।

उर्फी का एयरपोर्ट लुक

उर्फी का एयरपोर्ट लुक

एक्ट्रेस उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर थोड़े अजीब आउटफिट में नजर आईं। उर्फी जींस और डेनिम जैकेट पहनी हुए थीं। जैकेट अजीब तरह से कटी हुई थी, जिससे उनकी इसके नीचे पहनी ब्रा साफ नजर आ रही थी। उन्होंने ब्रा भी ऐसी पहनी थी, जो बीच से खुली हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स ने किया ट्रोल

यूजर्स ने किया ट्रोल

एयरपोर्ट से इन कपड़ों में उनकी ये तस्वीरें और वीडियो इंस्टा पर शेयर किए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके इस लुक पर कमेंट करते हुए उनको ट्रोल करने की कोशिश की है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि क्या जैकेट के लिए कपड़ा कम पड़ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- बाकी की शर्ट चूहा कुतर गया क्या? एक और यूजर ने लिखा- शर्म कर लो, अंडरगारमेंट तक दिख रहे हैं।

बिग बॉस से आईं चर्चा में

उर्फी जावेद बिग बॉस OTT का हिस्सा बनी थीं लेकिन 8वें दिन ही वे एविक्ट हो गईं। बिग बॉस के घर में उनका दिव्या अग्रवाल और जीशान से झगड़ा खूब चर्चा में रहा। उर्फी जबसे बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अपने बयानों और ड्रेसेज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

इन शो में नजर आ चुकीं उर्फी

इन शो में नजर आ चुकीं उर्फी

उर्फी जावेद टीवी दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और कई मशहूर शो का हिस्सा रही हैं। उर्फी जावेद चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

जानिए कौन हैं उर्फी जावेद

जानिए कौन हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ के सीएमएस स्कूल से अपनी पढ़ाई के बाद उर्फी ने एमीटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वो करियर बनाने के लिए दिल्ली चली गईं। उर्फी ने जल्द ही ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता बना लिया। उर्फी जावेद ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+