सोती हुई शमिता शेट्टी के बेड पर पहुंच राकेश बापट ने किया किस, वीडियो वायरल

मुंबई, 25 अगस्त: बिग बॉस ओटीटी में एक ओर कंटेस्टेंट के बीच झगड़े चर्चा में हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट में प्यार भी देखने को मिल रहा है। खासतौर से शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच काफी प्यार देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच बढ़िया कनेक्शन की खबरों के बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राकेश बापट शमिता को किस करते दिख रहे हैं।

शिल्पा को किस करते दिखे राकेश

शिल्पा को किस करते दिखे राकेश

जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि शमिता सुबह के वक्त बेड पर सो रही हैं, तभी राकेश बापत उनके बिस्तर पर जाकर उनके हाथ पर किस करते हैं। जिससे शमिता उठ जाती हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दोनों के बीच खूब अच्छी केमिस्ट्री

हाल ही में शमिता शेट्टी ने कहा था कि शो जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा है, उनका राकेश के साथ अच्छा रिश्ता बन रहा है। वहीं राकेश ने कहा कि मेरे साथ मेरे अपने लोग हमेशा रहने चाहिए, मुझे शमिता बहुत अपनी लगती हैं और मैं उनके साथ ही बिलॉन्ग करता हूं, इसलिए मैं उनके साथ ही रहना चाहूंगा। इसके बाद शमिता ने राकेश को गले लगा लिया था और राकेश ने उन्हें गोद में उठा लिया था।

ज्यादा नहीं चला राकेश और शमिता का फिल्म करियर

ज्यादा नहीं चला राकेश और शमिता का फिल्म करियर

राकेश बापट ने फिल्म 'तुम बिन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और राकेश का रोल भी सराहा गया था। इसके बाद भी राकेश कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। वहीं शमिता शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपहहिट फिल्म मोहब्बतें से की थीं। उन्हें इस फिल्म के लिए आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि बाद में उनकी फिल्में ज्यादा नहीं चलीं। इसके बाद शमिता बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। अब दोनों बिग बॉस ओटीटी में दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+