बिग बॉस OTT के किचन तक पहुंचा रोमांस, शमिता ने राकेश से की जिद- अभी करो किस, वीडियो वायरल
मुंबई, 28 अगस्त: बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच प्यार लगातार बढ़ रहा है। एक और दूसरे कई कंटेस्टेंट बात-बात पर लड़ते-झगड़ते दिखते हैं तो वहीं शमिता और राकेश बात-बात पर रोमांटिक हो जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो आया था, जिसमें शमिता को जगाने के लिए राकेश उनके हाथ चूम रहे थे। अब राकेश रसोई में उनको किस करते दिखे हैं।

किचन में दिखा राकेश-शमिता का रोमांस
बिग बॉस के अगले एपिसोड का जो प्रोमो आया है, उसमें एक बार फिर राकेश और शमिता का रोमांस दिख रहा है। प्रोमों के वीडियो में शमिता शेट्टी खाना खा रही हैं और राकेश बापट उनको खाना दे रहे हैं। शमिता खाना खाते हुए कहती हैं कि बहुत ज्यादा गर्म मत कर देना। इस पर राकेश उनकी ओर आते हैं और कहते हैं कि ठीक है, आगे बताइए आपके लिए और क्या करूं।
शमिता ने कहा- अभी किस करो
राकेश को सामने खड़ा देख शमिता थोड़ा मुस्कुराते हुए कहती हैं कि मेरे पास आओ और मुझे अभी किस करो। इसके बाद राकेश जाकर उनको किस करते हैं। वहां से गुजर रहीं सिंगर नेहा भसीन ये सब देखती हैं और सो स्वीट कहते हुए आगे बढ़ जाती हैं।

राकेश और शमिता में कई दफा दिखा है प्यार
बिग बॉस में आने के बाद राकेश और शमिता को कई बार एक दूसरे से रोमांटिक अंदाज में बात करते देखा गया है। हाल ही में एक वीडियो आया था। शमिता सुबह के वक्त बेड पर सो रही होती हैं, तभी राकेश बापत उनके बिस्तर पर जाकर उनके हाथ पर किस करते हैं। जिससे शमिता उठ जाती हैं। शमिता शेट्टी ने कहा था कि शो जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा है, उनका राकेश के साथ अच्छा रिश्ता बन रहा है। वहीं राकेश ने कहा कि मेरे साथ मेरे अपने लोग हमेशा रहने चाहिए, मुझे शमिता बहुत अपनी लगती हैं और मैं उनके साथ ही बिलॉन्ग करता हूं, इसलिए मैं उनके साथ ही रहना चाहूंगा।

दोनों ही फिल्मों में नहीं रहे ज्यादा सफल
राकेश बापट ने फिल्म 'तुम बिन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और राकेश का रोल भी सराहा गया था। इसके बाद भी राकेश कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। वहीं शमिता शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपहहिट फिल्म मोहब्बतें से की थीं। उन्हें इस फिल्म के लिए आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि बाद में उनकी फिल्में ज्यादा नहीं चलीं। इसके बाद शमिता बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। अब दोनों बिग बॉस ओटीटी में दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications