'मेरे पति के साथ गलत हुआ', बिग बॉस OTT से बाहर आते ही इन लोगों पर भड़कीं नेहा भसीन

नई दिल्ली, 18 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले से पहले नेहा भसीन भी बाहर हो गईं। वो जितने दिनों तक घर में रहीं उतने दिन अपने मुखर व्यवहार और प्रतीक सहजपाल के साथ बढ़ती करीबियों को लेकर चर्चा में रहीं। हालांकि कई बार ट्रोलर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। साथ ही उनके करेक्टर पर भी सवाल उठाए, क्योंकि वो शादीशुदा थीं। जिस पर अब नेहा ने पलटवार किया है।

मां ट्रोलिंग से थीं परेशान

मां ट्रोलिंग से थीं परेशान

ईटाइम्स से बात करते हुए नेहा ने कहा कि मेरा परिवार ठीक है, सब कुछ ठीक है, बस मेरे पति को बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया। ये स्वाभाविक रूप से उनके साथ अच्छा नहीं हुआ है। मेरी मां को भी ट्रोलिंग की चिंता है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मेरे करेक्टर पर सवाल उठाते हैं, मैं उन लोगों से कहना चाहूंगी कि वो पहले अपने अंदर झांक कर देखें। इसके अलावा यह समझने की कोशिश करें कि घर में मैंने जो सच्ची दोस्ती की थी, उसने उन्हें इतना परेशान क्यों किया?

मेंटल हेल्थ पर कही ये बात

मेंटल हेल्थ पर कही ये बात

सिंगर ने कहा कि मैं उन लोगों से बहुत प्यार करती हूं, जिन्होंने अंत तक मेरा साथ दिया। मैंने शमिता और राकेश दोनों को गले लगाया। फिर उनके गाल पर किस किया। उन चीजों पर कभी सवाल नहीं खड़े हुए। फिलहाल उन्हें ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनका परिवार उन्हें समझता है। वहीं ट्रोलिंग के मेंटल हेल्थ पर पड़ने वाले प्रभाव पर उन्होंने कहा कि मैं जब बिग बॉस में थी, तो भी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करती थी। शुरू में वो परेशान हुईं, लेकिन फिर तय किया कि वो ट्रोलर्स को जिंदगी बर्बाद नहीं करने देंगी।

पति का था कैसे रिएक्शन?

पति का था कैसे रिएक्शन?

वहीं जूम डिजिटल को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि प्रतीक संग इक्वेशन पर समीर का क्या रिएक्शन था। इस पर नेहा ने कहा कि घर से आने के बाद मैंने पहली रात समीर से बात की। मेरी शुरू से आदत रही है सीधे बात करके सब कुछ क्लियर करने की। जब वो प्रतीक के बारे में बात कर रही थीं तो उनके पति का टेक काफी नॉर्मल और बैलेंस्ड था। फिलहाल वो ठीक हैं। उन दोनों ने शो के बारे में विस्तार से बात की। साथ ही बताया कि अंदर उनके साथ क्या-क्या हुआ।

दिव्या अग्रवाल के हाथ आई ट्रॉफी

दिव्या अग्रवाल के हाथ आई ट्रॉफी

वहीं छह हफ्ते से चल रहे बिग बॉस ओटीटी को अपना विनर मिल गया है। शनिवार रात हुए फाइनल में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल को बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का विजेता घोषित किया गया है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख का नकद इनाम भी मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+