Big Boss OTT के घर में शुरू हुआ रोमांस, Video में देखें कौन हैं वो दो कंटेस्टेंट
नई दिल्ली, 24 अगस्त। बिग बॉस ओटीटी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ हैं। करण जौहर इस शो को होस्ट कर रहे हैं और हर दिन शो में नया ट्वीस्ट देखने को मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी की शुरूआत ही कंटेस्टेंट के बीच झगड़ों से हुई लेकिन अब दर्शकों को शो में नया लव एंगल का मजा मिलने वाला है, क्योंकि शो के दो कंटेस्टेंट के बीच प्यार की शुरूआत हो चुकी है। एक कंटेस्टेंट ने दिलेरी दिखाते हुए अपनी पसंद का तो इजहार कर दिया है जिसके बाद करण जौहर के इस शो में प्यार, मोहब्बत की एंट्री हो चुकी है।

इन दोनों की दोस्ती प्यार में हुई तब्दील
बिग बॉस ओटीटी का एक वीडियो सामने आया है उसमें मूस जट्टाना जिन्होंने शुरूआत में ही खुलासा किया कि वो उन्हें लड़के लड़कियां दोनों पसंद आते हैं, मैं शादी करूंगी तो एक लड़की से ही करूंगी। वो ही मूस जट्टाना अब निशांत भट्ट के करीब आ रही है। शो के प्रीमियर वीडियो में दोनों के बीच कुछ लव वाला कनेक्शन नजर आ रहे है ये ही प्यार उन्हें घर के अंदर भी ले आया। पहले दोनों बीच गहरी दोस्ती नजर आ रही थी लेकिन अब ये दोस्ती प्यार का रूप ले चुकी है।

मूस जट्टाना भी निशांत को क्या दिल दे बैठी है?
निशांत को मूस एक दोस्त की तरह पसंद करते थे लेकिन अब ये दोस्ती प्यार में बदल चुकी है। अब निशांत का मूस पर दिल आ चुका है। मूस को देखते ही निशांत की दिल की धड़कनें तेजी हो जाती है। ये प्यार की एक आग निशांत ही मूस के दिल में भी लगी है। मूस जट्टाना भी निशांत को लगता है दिल दे बैठी है।

मूस ने निशांत को प्यार से लगाया गले
जो वीडियो सामने आया है उसमें मूस और निशांत बिग बॉस के घर में एकांत में खड़े बाते कर रहे हैं। निशांत मूस से रोमांस से भरी आंखे लेकर कहते हैं 'तुम मेरी तरह ही पागल हो। इस पर मूस पूछती है क्या तुम मुझे पसंद करते हो। इस पर निशांत कहते हैं कि तू जो भी है, जैसी भी है मुझे पसंद है। यह सुनकर मूस उन्हें प्यार से गले लगा लेती हैं।

मूस का न्यूड वीडियो हो चुका है वायरल
निशांत की शमिता के बीच जब लड़ाई हुई तो मूस निशांत के फेवर में आकर लड़ी थी। शुरूआत से ही निशांत का मूस प्रोटेक्ट करती रही हैं। मूस जट्टाना की उम्र महज 20 साल है और उनका असली नाम मुस्कान जट्टाना है। वो सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर हैं उनका एक न्यूड वीडियो जमकर सुर्खियां में था, तब जमकर वायरल हुआ था।
Bigg Boss OTT: मूस जट्टाना का खुलासा, बोलीं मैं Bisexual हूं, लड़की से करूंगी शादी
मूस कर चुकी हैं ये खुलासा
'बिग बॉस' के घर में मूस बाकी सारे कंटेस्टेंट से उम्र में छोटी है उन्होंने शो के फॉर्मेट के हिसाब से निशांत भट्ट को अपना कनेक्शन चुना है। मूस ने प्रतीक के सामने खुलासा किया किया था वो समलैंगिक है और साथ ही उन्हें लड़के भी अट्रैक्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर भी मूस बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications