Bigg Boss OTT: मूस जट्टाना का खुलासा, बोलीं मैं Bisexual हूं, लड़की से करूंगी शादी
मुंबई, 12 अगस्त। बिग बॉस ओटीटी शुरू होते ही लाइमलाइट में आ चुका है। इस बार के कंटेस्टेन्ट ने पहले दिन से शो में अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया था। पहले दिन बिग बॉस के घर में जमकर झगड़े हुए कई कंटेस्टेंट अपना आपा खोते नजर आए। रियलिटी शो में शामिल होने के बाद से ही मूस जट्टाना सुर्खियों में हैं। वही शो के तीसरे दिन ही मूस जट्टाना उर्फ मुस्कान जट्टाना ने प्रतीक सहजपाल से बात करते हुए अपने बारे में बड़ा खुलासा किया।

मूस जट्टाना बोलीं मुझे लड़के भी करते हैं अट्रैक्ट
बिग बॉस ओटीटी के हालिया एपिसोड में, मूस जट्टाना ने अपने बारे में प्रतीक से बात करते हुए कहा कि 'बायसेक्सुअल' (Bisexual) हैं। इतना ही नहीं मूस ने कहा वो किसी लड़की से ही शादी करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा लड़कों के प्रति वो आकर्षित होती है लेकिन, वह भविष्य में एक लड़की से शादी करना चाहेगी।
ये
Recommended Video

प्रतीक ने मूस से किया था ये सवाल
वूट ऐप पर 24 x7 पर दिखाया जाने वाला बिग बॉस ओटीटी के तीसरे एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान उर्फ मूस ने ये खुलासा किया। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के लाइव फीड के दौरान कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल से ये बात कही। प्रतीक ने मूस से उनके सेक्सुअल प्रीफ्रेंस को लोकर सवाल किया जिसका जवाब देते हुए मूस ने कहा मैं लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हूं लेकिन कनेक्शन की बात की आती है तो लड़कियां मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण है। जब शादी की बात आती है, तो मैं उस व्यक्ति के साथ एक मजबूत रिश्ता विकसित करने के लिए एक लड़की से शादी करना चाहूंगी ।"

मीडिया इन्फ्लुएंसर मूस जट्टाना के हजारों फालोअर्स हैं
बता दें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मूस जट्टाना इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लोकप्रिय हैं। 20 वर्षीय मूस के इंस्टाग्राम पर 187k फॉलोअर्स हैं और वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर है।

मूस जट्टाना के कमेंट पर अक्षरा सिंह फूट-फूट कर रो पड़ी थी
बिग बॉस ओटीटी के पहले एपिसोड में, मूस जट्टाना के कमेंट के बाद अक्षरा सिंह फूट-फूट कर रोने लगी। अक्षरा ने सभी से कहा कि वह अब मूस से दूरी बनाए रखेंगी। मेरे साथ दोस्ताना है लेकिन मुझे लहजा पसंद नहीं आया। उन्होंने मेरे काम के बारे में भी कमेंट किया और कहा, 'ये जो तुम भोजपुरी गाना वाना गाती हो'....! अक्षरा ने कहा, "यह अच्छा नहीं लग रहा है। उसे मेरे प्रोफेशन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। मैं भोजपुरी इंडस्ट्री की वजह से अपनी रोजी रोटी कमाती हूं। यही मेरा पेशा है। आप मुझसे प्यार से कुछ भी करवाएं मैं करूंगी। लेकिन ऐसी बात मत करो।" बोलते-बोलते अक्षरा फूट-फूट कर रोने लगी और रिद्धिमा पंडित उन्हें सांत्वना देने आईं। बाद में, जब मूस ने मिलिंद और अक्षरा के साथ इसे सुलझाने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया।

बिग बॉस में आने से पहले मूस ने बोली थी ये बात
मूस ने बिग बॉस में आने से पहले एक इंटरव्यू में कहा था वो युवाओं की मानसिकता को बदलने के लिए इस शो में जा रही हूं। भारत में, सांस्कृतिक, धार्मिक, पारिवारिक और नैतिक दबाव बहुत अधिक है। जब आप युवा होते हैं, तो आपको गलतियाँ करने में सक्षम होना चाहिए, आपको उन चीजों को करने में सक्षम होना चाहिए जो दूसरों को सही नहीं लगतीं और आपको स्वयं बनने में सक्षम होना चाहिए। अगर मैं राष्ट्रीय मंच पर इसका प्रतिनिधित्व कर सकती हूं, तो मैं बहुत खुश हूं।

पहले हफ्ते में ही इन पर लटक रही एलिमिनेशन की तलवार
बता दें बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगी शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन, जीशान खान, राकेश बापट, रिधिमा पंडित, मिलिंद गाबा, उर्फी जावेद, जीशान खान, करण नाथ, निशांत भट और अक्षरा सिंह हैं। इसके पहले हफ्ते के पहले नॉमिनेशन में, जनता के वोट से मूस जट्टाना और निशांत भट्ट की जोड़ी को 'घर से बेघर' होने के लिए नॉमिनेट किया है। जबकि घरवालों ने इस पहले हफ्ते में ही 'घर से बेघर' होने के लिए शमिता शेट्टी, राकेश बापट और उर्फी जावेद को नॉमिनेट किया है। पहले ही सप्ताह में बिग बॉस ओटीटी के 5 कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है।












Click it and Unblock the Notifications