Bigg Boss:महिलाओं को लेकर राकेश बापट ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गए करण जौहर, बोला- 'गलती है, मानो...'

Bigg Boss:महिलाओं को लेकर राकेश बापट ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गए करण जौहर, बोला- 'गलती है, मानो...'

मुंबई, 13 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी में 'संडे का वार' एपिसोड में करण जौहर ने कंटेस्टेंट राकेश बापट की जमकर खिंचाई की है। राकेश बापट द्वारा किए गए एक कमेंट पर करण जौहर काफी भड़क गए थे और उन्होंने अभिनेता को 'सेक्सिस्ट' तक कह दिया। राकेश ने एक चर्चा के दौरान निशांत को कहा था कि महिलाएं पुरुषों को मुकाबले थोड़ी कमजोर होती हैं। इसी बात को लेकर करण जौहर भड़क गए थे। करण जौहर ने राकेश को ये भी कहा कि आपने गलत कमेंट किया है और आपको ये मान लेनी चाहिए।

आखिर राकेश ने महिलाओं को लेकर क्या कहा था?

आखिर राकेश ने महिलाओं को लेकर क्या कहा था?

कुछ दिन पहले राकेश और निशांत को इम्युनिटी टास्क के दौरान दो नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को डिस-एडवांटेज देने को कहा गया था। इस हफ्ते शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल, मूस जट्टाना और दिव्या अग्रवाल को नॉमिनेट किया गया था। उनकी चर्चा के दौरान राकेश ने कहा कि प्रतीक को नुकसान दिया जाना चाहिए क्योंकि "पुरुष ताकत के मामले में महिलाओं से ज्यादा मजबूत होते हैं।" राकेश बापट के कमेंट पर प्रतीक और मूस काफी भड़क गए थे।

करण जौहर ने कहा- यह 'सेक्सिस्ट' था राकेश

करण जौहर ने कहा- यह 'सेक्सिस्ट' था राकेश

करण जौहर ने कहा, राकेश मुझे आपका लॉजिक बिल्कुल समझ में नहीं आया कि महिलाएं, मर्दों के मुकाबले कमजोर होती हैं। जबकि मुझे ऐसा लगता है कि महिलाओं में ज्यादा स्ट्रेंथ होती है। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आपने जो कहा, वह एक सेक्सिस्ट कमेंट था।''

'राकेश आपको बोलना था कि शमिता को बचाने के लिए आप ये कर रहे हैं...'

'राकेश आपको बोलना था कि शमिता को बचाने के लिए आप ये कर रहे हैं...'

करण जौहर ने राकेश बापट से कहा, ''अगर आप शमिता को बचाना चाहते थे तो साफ-साफ शब्दों में कहते कि मुझे शमिता को बचाना है। लेकिन यह वजह देना कि प्रतीक, शमिता से ज्यादा स्ट्रांग हैं, गलत है। करण ने आगे कहा, 'हम ऐसी दुनिया में जी रहे हैं, जहां आप इस तरह की बातें नहीं बोल सकते।''

करण ने कहा, डियर मैं आपको बता दूं,अगर धक्का मारने के लिए आप आते हैं तो मुझे उम्मीद है कि तो शमिता शेट्टी आपको जोर से लात मार सकती है और नेहा भसीन भी लात मार सकती है। और दिव्या अग्रवाल हर किसी को लात मार सकती है।"

'राकेश को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है'

'राकेश को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है'

राकेश ने सफाई देते हुए कहा, ''मैंने इस बात पर काफी सोच-विचार किया है। मेरा इरादा किसी भी महिला को ठेस पहुंचाने का नहीं है। ईमानदारी से मैं महिलाओं से भरे घर में रहता हूं, मुझे पता है कि यह क्या है। मुझे पता है कि इनमें कितनी ताकत है और वह कहां से आती हैं। मुझे पता है कि महिला की स्ट्रेंथ क्या है और वह महिलाओं के बीच रहकर ही बड़े हुए हैं।'' राकेश की बात को सुनकर करण जौहर कहते हैं, ''राकेश को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+