Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी को किस करने के बाद जद हदीद ने उड़ाया मजाक, कहा- 'वो बैड किसर है'
Jad Hadid Akansha Puri Lip Lock: सलमान खान का सबसे चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच झगड़े होते हैं तो कभी कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के राज खोलते हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने सारी हदें पार कर दी। इससे पहले कभी बिग-बॉस में ऐसा दृश्य देखने को नहीं मिला।
जद हदीद ने आकांक्षा पुरी को किया किस
बिग-बॉस ओटीटी 2 में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में जद हदीद और आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सामने आया। जिसमें दोनों अपनी सारी हदों का पार करते हुए कैमरे के सामने 30 सेकंड तक लिप-लॉक करते रहे। दोनों को देखकर आसपास मौजूद कंटेस्टेंट्स भी अनकंफर्टेबल हो जाते हैं।

आकांक्षा को बताया बैड किसर
अब आकांक्षा पुरी को किस करने के बाद जद हदीद ने अपना अनुभव साझा किया। किस करने के बाद अवनिश सचदेव से जद हदीद ये कहते हुए नजर आए कि, आकांक्षा बहुत ही बैड किसर हैं। वहीं अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
जद हदीद की इस बात से सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "कितना घिनौना इंसान है जद हदीद. इसके बाद वह अविनाश को कह रहा हैं"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "ब्रो, आकांक्षा एक खराब किसर है और आप इस पर हंस रहे हैं शर्म आनी चाहिए"। बता दें कि पूजा भट्ट ऐसी इकलौती कंटेस्टेंट दिख रही हैं जो अपना स्टैंड रखती हैं और कहती हैं- 'थोड़ा शर्म करो जद।'
जद हदीद ने आकांक्षा को किस करने की जताई थी इच्छा
बता दें कि शो में एंट्री होने के बाद जद हदीद आकांक्षा पुरी की तरफ काफी अट्रैक्ट हुए थे। यहां तक कि उन्होंने आकांक्षा को किस करने की इच्छा जाहिर की थी। जद अकांक्षा के लिए ये कहते दिखे थे कि, ' मैं सच में तुम्हें किस करना चाहता था, तुम्हारे लिप्स बहुत खूबसूरत हैं।' हालांकि ये लिप-लॉक महज एक टास्क था लेकिन फैंस शो में यह सब देखकर काफी गुस्से में हैं।












Click it and Unblock the Notifications