VIDEO: उर्फी की नई ड्रेस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, मोजे से बना टॉप पहनने पर हुईं ट्रोल
मुंबई, सितंबर 14: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड अवतार से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी को फिल्म सिटी में देखा गया था। एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर अपने ड्रेसअप की वजह से सुर्खियों में हैं। उर्फी लगातार अपने फैशन के चलतों खबरों में बनी रहती हैं। एयरपोर्ट पर ब्रा फ्लॉन्ट करके सुर्खियां बटोरनी वाली उर्फी अब नए फोटोज में सॉक्स से बनी ब्रा फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

Urfi Javed ने ब्रा की जगह पहने मोजे
उर्फी पर्पल कलर के पैंट के साथ पर्पल कलर के मोजे से बना क्रॉप टॉप और कटी हुई टी शर्ट पहन कर बाहर निकलीं। मोजे से बना क्रॉप टॉप की जानकारी खुद उर्फी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में दी है। उर्फी को इस तरह देख पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे, लेकिन उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर बिलकुल सहज नजर आईं। उर्फी जावेद पैपराजी को देखकर न सिर्फ हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहीं हैं, बल्कि कैमरे की तरफ देखकर पोज भी दे रहीं हैं।

हुईं ट्रोल
उर्फी की लुक का सबसे हाइलाइटिंग फीचर हैं उनकी वन शोल्डर टी-शर्ट। उर्फी ने बताया है कि उन्होंने अपनी टी-शर्ट को काटकर उसे इस तरह डिजाइन किया है। उर्फी ने अपनी इन बोल्ड तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मोजे से क्रॉप टॉप बनाई, मेरी टी-शर्ट को आधा काट दिया और आउटफिट तैयार। हालांकि लोगों ने आउटफिट पर उर्फी जावेद को ट्रोल भी किया है। हालांकि कुछ लोग उर्फी को फैशन क्वीन बताकर उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहा हैं।
उर्फी जावेद इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा रह चुकी हैं
एक यूजर ने उर्फी की फोटोज पर उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, "मेरे घर में कपड़े पड़े हैं काफी, ले जाना हमसें। एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अक्ल नहीं है। फैशन के नाम पर कुछ भी पहन लेते हैं। अपने आप को फैशन इंफ्लुएंसर बोलते हैं....अच्छा न लगे बस पहनना है।" उर्फी जावेद इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि बिग बॉस में उनका सफर काफी छोटा था। लेकिन वे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहीं।

कौन हैं उर्फी जावेद ?
उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। लखनऊ के सीएमएस स्कूल से अपनी पढ़ाई के बाद उर्फी ने एमीटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बंद कर दी और करियर बनाने के लिए दिल्ली चली गईं। उर्फी ने जल्द ही ग्लैमर की दुनिया में अपना रास्ता बना लिया। उर्फी जावेद ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की।
Recommended Video

'बड़े भैया की दुल्हनिया' था पहला सीरियल
उनका पहला सीरियल था 'बड़े भैया की दुल्हनिया'। इस सीरियल में उर्फी ने अवनी पाटिल का किरदार निशाया था। इसके बाद वो चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, सात फेरों की हेराफेरी, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे सीरियल में भी नजर आई थीं। उर्फी ने कसौटी जिंदगी की 2 और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल में भी काम किया।












Click it and Unblock the Notifications