क्या असरानी की बेइज्जती से नाराज थीं शिवानी कुमारी? खुद यूट्यूबर ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Shivani Kumari and Asrani: बिग बॉस में गांव की छोरी शिवानी कुमारी पहुंची हैं। शो में जैसे ही शिवानी की एंट्री हुई, उन्होंने गांव से जुड़ी कई सारी बातें सुनाई और साथ ही अपनी स्ट्रगल स्टोरी पर बात की, ऐसे में पहले से ही सोशल मीडिया की दुनिया में मशहूर शिवानी टीवी की दुनिया में भी रातोंरात छा गईं।

इसके बाद शिवानी कुमारी की पॉपुलैरिटी में और भी ज्यादा इजाफा हुआ। कुछ लोग यूट्यूबर की स्ट्रगल स्टोरी के बारे में बात करने लगे, तो कई लोग उस घटना का भी जिक्र करने लगे, जिसमें असरानी ने एक्ट्रेस को बेइज्जत कर दिया था। खबरें थीं कि फैंस की भीड़ में एक शिवानी भी थीं, जिन्हें बेइज्जत होकर असरानी ने भगा दिया था।

Shivani Kumari

शिवानी के बिग बॉस में एंट्री लेते ही इस घटना ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कई लोग कहने लगे कि ये तो गलत है। असरानी को यूट्यूबर के साथ ऐसे बिहेव नहीं करना चाहिए। हालांकि, शिवानी उस वक्त यूट्यूब पर इतनी फेमस नहीं थीं।

हालांकि इस बीच शिवानी ने इस घटना को क्लीयर भी किया था। उन्होंने बताया कि लोग असरानी सर को गलत समझ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मेरी उस दिन बेइज्जती हुई हो। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। दरअसल, उस दिन सब लोगों की भीड़ जमा हो रखी थी। सर ने मुझसे बात तो नहीं की मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसे मैं अपनी बेइज्जती समझूं।

शिवानी ने कहा कि असरानी सर के हम बहुत छोटे से ही फैन थे। वे बहुत अच्छे हैं। हो सकता है कि उस दिन उनका किसी वजह से मूड खराब हो। हो सकता है कि इतने सारे लोगों की भीड़ की वजह से वे परेशान रहे हों। इसलिए उन्होंने सही तरीके से बात ना की हो। इसमें बेइज्ती वाली कोई बात नहीं है।

शिवानी ने आगे कहा कि अगर ऐसा हुआ होता तो हम ना तो उनके साथ कोई तस्वीर क्लिक करवाते, ना ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते। अब शिवानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+