कान पकड़कर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा माजरा?

कान पकड़कर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा माजरा?

मुंबई, 10 अगस्त: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) का आगाज वूट ऐप पर हो चुका है। तो वहीं, इस बार बिग बॉस के घर में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (bhojpuri actress akshara singh) ने भी धमाकेदार अंदाज में एंट्री मारी हैं। हालांकि, बिग बॉस के घर में कदम रखते ही अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह कान पकड़कर अपने फैंस से माफी मांगी हैं। आखिर ऐसा किया हुआ जो अक्षरा सिंह को मांफी मांगी पड़ी।

Recommended Video

    कान पकड़कर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा माजरा?
    कान पकड़कर अक्षरा सिंह ने मांगी माफी

    कान पकड़कर अक्षरा सिंह ने मांगी माफी

    दरअसल, अक्षरा सिंह ने बिग बॉस के घर में कदम रखते ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्वीट पर शोयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने अपने कान पकड़कर मांफी मांगी है। अक्षरा सिंह ने कहा, 'मैं कान पकड़कर माफी मांगती हूं कि मैं आप लोग को बता नहीं पाई कि मैं बिग बॉस में जा रही हूं। मुझे माफ कीजिए मैंने आपके साथ हमेशा सबकुछ शेयर किया है लेकिन ये नहीं बता पाई। अब आप लोग जान गए हैं, तो अपना ढेर सारा प्यार आशीर्वाद दें। यूपी बिहार को पेश करने जा रही हूं तो ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद तो जरूर बनता है।'

    अक्षरा सिंह ने फैंस से की बिग बॉस देखने की गुजारिश

    इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि आ गयी आपका आशीर्वाद लेके !! बहुत ख़ुशी हो रही हैं आप से शेयर करने में, कैसी लगी मेरी एंट्री बिग बॉस पर। एक्ट्रेस ने बिग बॉस देखने की भी फैंस से गुजारिश की है। वहीं, अक्षरा सिंह का ये माफी वाला वीडियो भी फैंस के बीच छा गया है। फैंस एक्ट्रेस को जमकर बिग बॉस के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट

    अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट

    इससे पहले भी अक्षरा सिंह ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट करने के साथ अक्षरा ने कैप्शन लिख अपने फैंस से सपोर्ट मांगा था। अक्षरा सिंह ने लिखा था, 'मैं जा रही हूं नए काम की ओर लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आप पर नजर नहीं रखूंगी... पूरा सपोर्ट करना होगा! पटना बिहार का नाम रोशन करें! आओ चलें...।' हालांकि, उन्होंने नए काम का नाम नहीं बताया था।

    फैनक्लब पर सामने आया था अक्षरा सिंह का प्रोमो

    फैनक्लब पर सामने आया था अक्षरा सिंह का प्रोमो

    फैनक्लब पर अक्षरा सिंह का एक प्रोमो वायरल हुआ था, जिसमें अक्षरा सिंह का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है। लेकिन अपने लटके-झटके दिखाती नजर आ रही हैं और स्टेज पर एंट्री कर रही हैं। इतना ही नहीं, फैनक्लब द्वारा जारी किए प्रोमो में अक्षरा कह रही हैं, 'जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब देते हैं ना इन सबका लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं। वैसे तो हम जबरदस्त के रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो हमें एक्शन भी बराबर आता है'। इसके बाद एक्ट्रेस स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के बिग बॉस में आने से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+