Bigg Boss Ott 3: अरमान मलिक-लवकेश कटारिया हो गए बेघर, फैंस से हुई ऐसी गलती, जानें क्या हुई बात

Bigg Boss Ott 3: फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। आगामी 2 अगस्त 2024 को शो का ग्रैंड फिनाले है। शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं। लाइव फीड भी बंद कर दिया गया है।

अरमान मलिक और लवकेश कटारिया हुए बेघर
दूसरी तरफ खबर आ रही है कि शो के ग्रैंड फिनाले से पहले ही यूट्यूबर अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को बेघर कर दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लवकेश कटारिया और अरमान मलिक ग्रैंड फिनाले से 2 दिन पहले ही घर से एविक्ट हो गए हैं।

Bigg Boss Ott 3

फैंस की गलती के चलते हुआ एविक्शन
खबर है कि अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के एविक्शन के पीछे फैंस की गलती है। जो लोग बिग बॉस का बायकॉट कर रहे हैं और उनको पक्षपाती बता रहे हैं, उन्हीं लोगों के कारण ये शॉकिंग एविक्शन हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हो गई है बात।

ग्रैंड फिनाले से पहले शो को मिले 5 टॉप कंटेस्टेंट
'बिग बॉस ओटीटी 3' में विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का एविक्शन होने के बाद घर में 7 सदस्य- अरमान मलिक, लवकेश कटारिया, सना मकबूल, साई केतन, रणवीर शौरी, नेजी और कृतिका मलिक ही बचे थे। इसके बाद बीते दिन घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। घरवालों को दो टीमों में बांटा गयाथा।

नॉमिनेशन टास्क में हो गई गड़बड़ी
एक टीम में लव, सना और साई तो दूसरी टीम में नेजी, कृतिका और रणवीर थे। अरमान पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं तो उन्हें संचालक बना दिया गया था। ये टास्क लव की टीम हार गई, जिसके बाद चार लोग नॉमिनेशन्स में आ गए।

लव और अरमान को फैंस ने बेघर किया
जियो सिनेमा पर टास्क के बाद वोटिंग लाइन्स खोली गई, जिसमें एक बड़ा ट्विस्टरखा गया था। हर बार मेकर्स नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की फोटो के ऊपर ये लिखते थे कि आप किस सदस्य को बचाना चाहते हैं? मगर इस बार लिखा गया- किस नॉमिनेटेड सदस्य को घर से बेघर होना चाहिए? इस बार घर से बेघर करने के लिए आम लोगों से वोटिंग कराई गई।

भारी वोटों के कारण बाहर हुए अरमान-लवकेश
यही पर शो का नया खेल हो गया। यूट्यूबर होने के नाते, साई और सना से ज्यादा अरमान मलिक और लवकेश की फैन फॉलोइंग है। एल्विश के फैंस का भी साथ लवकेश कटारिया को है। ऐसे में लोगों ने ऊपर की लिखी लाइन नहीं पढ़ी और जोश में होश खो बैठे। सुरक्षित करने के चक्कर में लोगों इन दोनों को जमकर वोटिंग की और दोनों ही आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+