Bigg Boss OTT 3: ग्रैंड फिनाले से पहले रिवील हुआ विनर का नाम, जानें कौन ले जाएगा ट्रॉफी

Bigg Boss OTT 3 Winner Name: बिग बॉस ओटीटी 3 इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। चारों तरफ इस शो को लेकर ही बातें हो रही हैं। खबर है कि आगामी 2 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को इस शो का ग्रैंड फिनाले है। फिनाले एपिसोड के लिए अब बस दो ही दिन बचे हैं।

2 अगस्त 2024 को होगा शो का ग्रैंड फिनाले
शो में फिनाले का वक्त जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, उससे पहले ही कई सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फिनाले से 2 दिन पहले ही शो के दो कंटेस्टेंट्स यूट्यूबर अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को बेघर कर दिया गया है। ऐसे में उन दोनों के इस शो जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया है।

Bigg Boss OTT 3 Winner Name

घर के अंदर मौजूद शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट
अब घर के अंदर रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, सना मकबूल, नैजी और साई केतन राव ही बचे हैं। फिनाले के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। हालांकि उससे पहले ही विनर का नाम रिवील हो गया है और ये भी पता चल गया है कि फर्स्ट रनरअप कौन होने वाला है।

डबल एविक्शन के बाद लोग काफी चौंक गए हैं
फिनाले से पहले घर के अंदर हुए डबल एविक्शन के बाद लोग काफी चौंक गए हैं। इस एविक्शन से पहले तक लवकेश कटारिया और अरमान मलिक को विनर का दावेदार समझा जा रहा था। मुनव्वर ने घर में घुसते ही सना मकबूल और लवकेश कटारिया को कहा था कि वह उनको अपने साथ ले जाने के लिए आए हैं। इसके अलावा उन्होंने नैजी को कहा था कि वह उनके लिए पेड़े लाने भूल गए हैं।

मुनव्वर की बात से मिला था विनर के नाम का हिंट
इस पर नैजी ने पूछा था कि क्यों, तो मुनव्वर ने कहा था कि उनका मुंह मीठा कराना है। नैजी ने फिर हैरान होकर पूछा कि ऐसा क्यों कह रहे हो। इस पर मुनव्वर ने कहा था कि वह इतना अच्छा खेलते हुए गेम में यहां तक पहुंचे हैं, इसलिए मुंह मीठा कराना तो बनता है। मुनव्वर की इस बात से कहीं न कहीं हिट मिल गया है कि इस बार शो के विनर नैजी हो सकते हैं।

कौन हो सकता है बिग बॉस का फर्स्ट रनरअप
इसके अलावा खबरी बॉस लेडी की रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट रनरअप का नाम भी रिवील हो गया है। अगर शो के विजेता के रूप में नैजी को दावेदार माना जा रहा है तो उनकी खास दोस्त सना मकबूल को फर्स्ट रनर अप के लिए कहा जा रहा है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+