बाप को जल्लाद बताने वाली 'वड़ा पाव गर्ल' इस इंसान से करती है बेइंतहा प्यार, जानिए कौन है वो?

Chandrika Dixit Love Story: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से लोकप्रिय चंद्रिका दीक्षित इन दिनों 'बिग बॉस OTT 3' में धूम मचा रही हैं।हाल ही में उन्होंने अपने कड़वे और दर्दनाक बचपन के बारे में लोगों को बताया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

लेकिन अब उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बताकर हर किसी को फिर से चौंका दिया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया सनसनी चंद्रिका दीक्षित के पति का नाम युगम गेरा है, जो कि एक कलाकार हैं और वो भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

Chandrika Dixit

उनके भी 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, चंद्रिका और युगम दोनों ने प्रेम विवाह किया है और दोनों को शादी से एक बेटा रुद्र हैं। मालूम हो कि 'वड़ा पाव' बेचने से पहले चंद्रिका दीक्षित हल्दीराम कंपनी में काम किया करती थीं।

चंद्रिका दीक्षित हल्दीराम कंपनी में काम किया करती थीं

लेकिन नौकरी की वजह से अपने बच्चे को वक्त नहीं दे पा रही थीं और इसी वजह से उन्हें जॉब छोड़नी पड़ी और इसके बाद ही उन्होंने 'वड़ा पाव' बेचने का फैसला किया।

'मुझे पता है कि युगम और रुद्ग मुझे मिस करेंगे'

जिस दिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर हुआ था, उसी दिन चंद्रिका ने एक क्लिप शेयर करके लिखा था कि 'मुझे पता है कि युगम और रुद्ग मुझे मिस करेंगे लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि मैं ये शो जीतूंगी।'

चंद्रिका उत्तराखंड की बहू हैं, रुद्रपुर है ससुराल

आपको बता दें कि युगम गेरा रुद्रपुर के रहने वाले हैं और इस तरह चंद्रिका उत्तराखंड की बहू हैं। युगम ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और कुछ वक्त पहले वो भी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे लेकिन अब वो अपने शौक को वक्त दे रहे हैं।

खाने की टेबल पर हुई थी पहली मुलाकात

चंद्रिका ने कहा कि 'मैं दिल्ली आने से पहले उन्हें जानती नहीं थी। उनसे मेरी मुलाकात एक दिन खाने के टेबल पर ही हल्दीराम में हुई, फिर हम दोस्त बन गए और एक दिन लगा कि शादी कर लेनी चाहिए और फिर हमने कर ली।'

उम्र में 'वड़ा पाव गर्ल' ने की आत्महत्या

'वड़ा पाव गर्ल' का कहना है कि 'युगम उनसे उम्र में 2-3 साल छोटे हैं और बेइतंहा प्यार करते हैं। मैं तो उन्हें अपना पति कहती हं लेकिन वो मुझे अपनी गर्लफ्रेंड बोलते हैं और उसी तरह से ट्रीट करते हैं, कभी-कभी तो मुझे बहुत ज्यादा हंसी भी आती है।'

'वो मेरा पति....मैं उसकी गर्लफ्रेंड'

'उनकी लाइफ में मेरे पहले कोई नहीं था, उन्होंने तो मुझे दो-तीन साल तक पाला है। मैं उन्हें पाकर बहुत खुश हूं, मुझे उनसे अच्छा लाइफ पार्टनर मिल ही नहीं सकता था।'

'वड़ा पाव' से रोजाना 40,000 रुपये की कमाई

मालूम हो कि फूड व्लॉगर अमित जिंदल का एक वीडियो वायरल होने के बाद चंद्रिका दीक्षित को सोशल मीडिया पर पहचान मिली थी, आज वो 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से घर-घर में मशहूर हैं।

सैनिक विहार इलाके में 'वड़ा पाव' का कोर्ट

मूल रूप से इंदौर की रहने वाली चंद्रिका दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में 'वड़ा पाव' का कोर्ट चलाती हैं, जिसे खाने के लिए लंबी भीड़ लगती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रिका 'वड़ा पाव' से रोजाना 40,000 रुपये की कमाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+