इस दिन शुरू हो रहा है Bigg Boss OTT 3, जानें कब होगा प्रीमियर, कहां देख सकेंगे ये रिएलिटी शो
Bigg Boss OTT 3 Release Date: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस रिएलिटी शो के तीसरे सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ शो के मेकर्स ने लोगों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' की रिलीज डेट
अब मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' की प्रीमियर डेट की घोषणा कर दी है। इस बार शो को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे। खबर है कि ये रिएलिटी शो आगामी 21 जून से 2024 से शुरू होने वाला है।

शो को होस्ट करेंगे अनिल कपूर
शो के मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार ये रिएलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम होगा। इसी के साथ बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं शो के नए होस्ट अनिल कपूर भी नए अंदाज में नजर आएंगे।
जियो सिनेमा ऐप पर देखें बिग बॉस ओटीटी 3
'बिग बॉस ओटीटी 3' को आप 24x7 जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। इस बार शो में कई फेमस सेलेब्स नजर आ सकते हैं। हाल ही में मेकर्स ने जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो को लेकर एक नया पोस्ट शेयर किया है।
प्रीमियर डेट के बारे में जानकर फैंस हुए एक्साइटेड
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- बड़े पर्दे पर राज करने से लेकर अब 'बिग बॉस' के घर पर राज करने तक, अनिल कपूर कुछ ज्यादा खास हैं। आगामी 21 जून से शुरू होने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' में उनका जादू देखें, जियो सिनेमा पर। वहीं शो की प्रीमियर डेट के बारे में जानकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।
शो में ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर
इस शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें रियाज अली, शिवांगी जोशी, शफक नाज, दलजीत कौर, वायरल वडापाव गर्ल चंद्रिका, यूट्यूबर जैन सैफी, विक्की जैन और अदनान शेख का नाम शामिल हैं। इसके अलावा कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त, हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे उष्मेय चक्रवर्ती और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम भव्या गांधी के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications