इस दिन से शुरू होने जा रहा है 'बिग बॉस ओटीटी 2', नए प्रोमो में सलमान खान ने बताया कहां फ्री में दिखेगा ये शो

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के होस्ट के रूप में घोषणा के साथ ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' का दूसरा प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में सलमान खान ने बताया है कि कब और कहां ये शो देखा जा सकेगा।

salman khan

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि इस 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 2 को सलमान खान ही होस्ट करेंगे और अब नए प्रोमो के साथ इसके शुरू लाइव होने के दिन का भी पता चल चुका है। आपको बता दें कि सलमान खान टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' के होस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं। पिछले कई सालों से वह टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं और इस बार वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' को भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे।

'बिग बॉस ओटीटी 2' का नया प्रोमो
आपको बता दें कि सलमान खान बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन का हिस्सा नहीं थे। उस सीजन को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। लेकिन अब भाईजान इसका दूसरा सीजन होस्ट करेंगे और इसका नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस नए प्रोमो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

17 जून से शुरू होया ये रिएलिटी शो
सलमान खान के होस्ट के रूप में अनाउंसमेंट के साथ ही इस शो का दूसरा प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस नए प्रोमो में सलमान खान डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही शो के शुरू होने की तारीख भी पता चल गई है। 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन आगामी 17 जून 2023 से शुरू होने जा रहा है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा और इसे हर कोई फ्री में देख सकता है।

जानें कहां देख सकते हैं ये शो
जियो सिनेमा के शेयर किए गए 'बिग बॉस ओटीटी 2' के नए प्रोमो में सलमान खान स्टेज पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। स्टेज पर उनके साथ कई डांसर्स भी डांस कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे प्रोमो में बताया गया है कि आखिर शो कब से शुरू होगा। देखें वीडियो-

शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियों के शामिल हैं। वहीं कहा जा रहा है कि ये शो करीब 3 महीने से ज्यादा तक चलेगा। इस शो के खत्म होने के बाद ही अक्टूबर 2023 से टीवी का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' शुरू होगा। आपको बता दें कि टीवी पर इस साल बिग बॉस का 17वां सीजन टेलिकास्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+