Bigg Boss OTT 2: सल्लू भाई ने एल्विश यादव की लगाई क्लास तो हुआ भारी नुकसान, फैंस ने दिया भाईजान को बड़ा झटका

बिग-बॉस ओटीटी 2 का वीकेंड का वार आजकल छाया हुआ है। इस बार सलमान खान ने यूट्यूबर एल्विश यादव की फटकार लगाई जिसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अब सोशल मीडिया पर भाईजान बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का सबसे चर्चित शो बिग-बॉस ओटीटी 2 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस सीजन में हर कंटेस्टेंट कुछ ऐसी गलती कर बैठते जिसकी वजह से सलमान खान वीकेंड के वार में उनकी जमकर क्लास लगाते हैं। इस बार भाईजान के निशाने पर यूट्यूबर एल्विश यादव थे।

सलमान ने एल्विश की लगाई क्लास
दरअसल एल्विश यादव ने बेबिका को कुछ अपशब्द कहे थे जिसके बाद दोनों के बीच खूब बहस हुई। इस वजह से सलमान खान ने इस वीकेंड के वार में एल्विश की जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं सलमान खान ने एल्विश यादव को कहा कि क्या वह फॉलोअर्स खरीदते हैं या फिर उन्हें फॉलो करने के पैसे देते हैं। इस पर एल्विश कहते हैं कि, उनके लिए फ्री का है।

Elvish Yadav

सलमान खान हो रहे ट्रोल
इसके बाद सलमान खान एल्विश से कहते हैं कि, आप फॉलो करने की कीमत 500 रुपए भी रख देंगे तब देखा कि आपके कितने फैंस होंगे। इसके बाद सलमान ने एल्विश की मां को वीडियो कॉल मिलाया और इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगे और उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। लेकिन जैसे ही यह एपिसोड खत्म हुआ तो सलमान खान की ट्रोलर्स ने क्लास लगा दी।

सोशल मीडिया पर एल्विश कर रहे ट्रेंड
सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के बाद से #ElvishYadav लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस को ऐसा लग रहा है कि सलमान खान ने उनकी गलत डांट लगाई। जहां एक तरफ लोग एल्विश यादव को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं अब उनको डांटने का नुकसान सलमान खान को झेलना पड़ रहा है। इस वक्त ट्विटर पर भाईजान लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

एल्विश को डांटने का सलमान को हुआ नुकसान
सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 66.8 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन अब ये आंकड़ा घटकर 63.7 मिलियन पहुंच गया है। यह नतीजा एल्विश यादव के फैंस का गु्स्सा है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि सलमान खान के कभी 66.8 मिलियन फॉलोअर्स थे ही नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में उनकी फैन फॉलोइंग में बड़ा इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो हर दिन उनके 20 हजार के करीब फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं। खैन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+